बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं सुरभि ज्योति, नो-मेकअप लुक और प्रेग्नेंसी ग्लो ने जीता फैंस का दिल

KNEWS DESK – टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री Surbhi Jyoti इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी को खुलकर एंजॉय कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ नई तस्वीरें साझा कीं, जिनमें उनका प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आ रहा है। तस्वीरों को देखकर फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं और जल्द मां बनने की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

शेयर की गई तस्वीरों में सुरभि बेहद सिंपल और एलिगेंट अंदाज में नजर आईं। उन्होंने पिंक रंग का कॉटन लॉन्ग गाउन पहना हुआ है और बिना हैवी मेकअप के नैचुरल लुक अपनाया है। खुले बालों और मुस्कुराते चेहरे के साथ एक्ट्रेस की सादगी फैंस का ध्यान खींच रही है।

तस्वीरों में एक खास फोटो भी देखने को मिली, जिसमें सुरभि अपने बेबी बंप पर चाय का कप रखकर मजेदार अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “बेबी बंप के साथ कप पकड़कर फोटो लेना तो बनता है।” उनका यह अंदाज सोशल मीडिया यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुरभि ज्योति अपनी प्रेग्नेंसी के नौवें महीने में हैं और जून के अंत तक उनके मां बनने की संभावना जताई जा रही है। पिछले कुछ समय से उनके जुड़वा बच्चों की मां बनने की खबरें भी सामने आई थीं, लेकिन अभिनेत्री ने इन अटकलों को महज अफवाह करार दिया था।

गौरतलब है कि सुरभि ज्योति ने अक्टूबर 2024 में अपने लॉन्ग-टाइम बॉयफ्रेंड और अभिनेता Sumit Suri के साथ शादी की थी। शादी के करीब दो साल बाद अब यह कपल अपने पहले बच्चे के स्वागत की तैयारियों में जुटा हुआ है। फैंस भी इस खुशखबरी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *