Knews Desk- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय राजनीति में एक नया इतिहास रच दिया है। लगातार निर्वाचित रहने के आधार पर वह भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले प्रधानमंत्री बन गए हैं। इस उपलब्धि पर दुनिया भर के कई नेताओं ने उन्हें बधाई दी है। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी का संदेश खास तौर पर चर्चा में है।

जॉर्जिया मेलोनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देते हुए लिखा कि भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने हाल ही में रोम में हुई अपनी मुलाकात को याद करते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच नई विशेष रणनीतिक साझेदारी की शुरुआत करना उनके लिए बेहद सुखद अनुभव रहा।
प्रधानमंत्री मोदी ने 10 जून 2026 को लगातार 4,399 दिनों का कार्यकाल पूरा कर भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। इस उपलब्धि के साथ वह देश के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित रहने वाले प्रधानमंत्री बन गए हैं। केवल इटली ही नहीं, बल्कि कई अन्य देशों के नेताओं ने भी पीएम मोदी को बधाई दी है। विभिन्न वैश्विक नेताओं ने उनके नेतृत्व, भारत के विकास और अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश की बढ़ती भूमिका की सराहना की है।
हाल के महीनों में भारत और इटली के संबंधों में भी नई मजबूती देखने को मिली है। रोम में हुई बैठक के दौरान दोनों देशों ने अपने रिश्तों को ‘स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ के स्तर तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए थे। पीएम मोदी की इस ऐतिहासिक उपलब्धि को भारतीय राजनीति के एक महत्वपूर्ण पड़ाव के रूप में देखा जा रहा है। देश और विदेश से मिल रही बधाइयां उनके लंबे राजनीतिक सफर और वैश्विक प्रभाव को भी दर्शाती हैं।