KNEWS DESK- ईद-उल-अजहा यानी बकरीद का त्योहार इस साल 28 मई 2026 को पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। यह पर्व त्याग, कुर्बानी और अल्लाह पर अटूट विश्वास का प्रतीक माना जाता है। इस खास मौके पर लोग नमाज अदा करते हैं, कुर्बानी देते हैं और अपने परिवार व दोस्तों के साथ खुशियां बांटते हैं।

ईद का सबसे खूबसूरत पल तब होता है जब अपने करीबियों को “ईद मुबारक” कहकर प्यार और अपनापन जताया जाता है। अगर आप भी इस बार सबसे पहले अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और परिवार वालों को बकरीद की मुबारकबाद देना चाहते हैं, तो यहां आपके लिए कुछ खास मैसेज, कोट्स और व्हाट्सएप स्टेटस दिए गए हैं।
बकरीद मुबारक: दिल छू लेने वाले मैसेज

- खुदा की रहमत हमेशा आपके घर पर बरसती रहे। आपकी हर दुआ कुबूल हो और जिंदगी खुशियों से भर जाए। बकरीद मुबारक।
- हमेशा मुस्कुराते रहो जैसे खिलते हैं फूल, दुनिया के सारे गम जाओ भूल। ईद के इस खास दिन पर आपको ढेरों खुशियां मुबारक।
- अल्लाह आपकी हर कुर्बानी को कबूल करे और आपके घर को बरकत से भर दे। आपको और आपके परिवार को ईद-उल-अजहा की मुबारकबाद।
- जिंदगी का हर दिन खुशियों से भरा रहे और हर पल ईद जैसा खास हो। आपको बकरा ईद मुबारक।
- अल्लाह आपको हर बुराई से बचाए और आपकी जिंदगी में हमेशा सुकून बनाए रखे। हैप्पी ईद उल अधा 2026।
दोस्तों के लिए स्पेशल Eid Wishes

- मेरे दोस्त, ईद का चांद आपके जीवन में खुशियों की नई रोशनी लेकर आए। हर सपना पूरा हो और जिंदगी कामयाबी से भर जाए। ईद मुबारक।
- अल्लाह का रहम और करम हमेशा आप पर बना रहे। आपकी हर नेक दुआ पूरी हो। हैप्पी बकरीद मेरे दोस्त।
- रिश्तों में मिठास और दिलों में प्यार हमेशा बना रहे। आपको और आपके परिवार को ईद की ढेरों शुभकामनाएं।
- इस पाक मौके पर अपनी बुराइयों और घमंड की भी कुर्बानी दें। अल्लाह हम सबको नेक राह पर चलने की तौफीक दे। ईद मुबारक।
- खुशियों की महक से आपका घर हमेशा आबाद रहे और आपकी जिंदगी में कभी गम न आए। बकरा ईद मुबारक।
2 लाइन वाले व्हाट्सएप स्टेटस

- दुआओं में याद रखना और खुशियों को बांटते चलना, यही है इस पाक त्योहार का असली मतलब। ईद मुबारक।
- आपकी हर ख्वाहिश पूरी हो और अल्लाह का साया हमेशा आप पर बना रहे। बकरीद की शुभकामनाएं।
- नफरतों को मिटाकर मोहब्बत की शुरुआत करें, इस ईद पर खुशियों को सबके साथ बांटें।
- अल्लाह आपके घर को बरकत, दिल को सुकून और जिंदगी को खुशियों से भर दे। ईद मुबारक।
- इस पाक दिन पर मेरी यही दुआ है कि दुनिया में हर तरफ अमन और शांति बनी रहे।
ईद का असली संदेश

ईद-उल-अजहा सिर्फ त्योहार नहीं, बल्कि त्याग, इंसानियत और भाईचारे का संदेश भी देता है। यह दिन हमें सिखाता है कि प्रेम, सम्मान और एक-दूसरे की मदद करना ही असली इबादत है। ऐसे में इस ईद अपने अपनों के साथ खुशियां बांटें और दिल से सभी को “ईद मुबारक” कहें।