शादी के 10 साल बाद दिव्यांका-विवेक के घर गूंजी किलकारियां, जुड़वां बच्चों के साथ पूरी हुई फैमिली

KNEWS DESK – टीवी इंडस्ट्री की सबसे पसंदीदा बहुओं में गिनी जाने वाली Divyanka Tripathi के घर आखिरकार खुशियों ने दस्तक दे दी है। शादी के करीब 10 साल बाद दिव्यांका और उनके पति Vivek Dahiya माता-पिता बन गए हैं। कपल ने अपने जुड़वां बेटों का स्वागत किया है, जिसके बाद फैंस और टीवी सितारे लगातार उन्हें बधाइयां दे रहे हैं।

इस खुशखबरी को खुद विवेक दहिया ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ साझा किया। उन्होंने एक बेहद प्यारा पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि उनकी जिंदगी अब पहले से ज्यादा खूबसूरत हो गई है। विवेक ने मजाकिया अंदाज में अपने दोनों बेटों को “करण-अर्जुन” बताया और कहा कि अब वो और दिव्यांका पेरेंटहुड के नए सफर की शुरुआत कर रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/DYyjFg-sjvS/?

विवेक द्वारा शेयर की गई पोस्ट में दो छोटे बच्चों की तस्वीर दिखाई गई, जिसमें लिखा था कि “हमने भगवान से खुशियां मांगी थीं और उन्होंने डबल दे दीं।” इस पोस्ट के सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस की खुशी देखने लायक थी। टीवी इंडस्ट्री से जुड़े कई सितारों ने भी कपल को बधाई दी।

कुछ महीने पहले ही दिव्यांका त्रिपाठी ने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। इसके बाद से ही वो लगातार अपने प्रेग्नेंसी फेज को एन्जॉय करती नजर आ रही थीं। हाल ही में उन्होंने अपना मैटरनिटी फोटोशूट भी फैंस के साथ शेयर किया था, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। इतना ही नहीं, उनका बेबी शॉवर भी काफी चर्चा में रहा था, जहां दोस्तों और परिवार वालों ने कपल पर जमकर प्यार बरसाया था।

बता दें कि दिव्यांका और विवेक की पहली मुलाकात टीवी शो Yeh Hai Mohabbatein के सेट पर हुई थी। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में बदली और फिर 8 जुलाई 2016 को दोनों ने भोपाल में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शादी कर ली थी। अब शादी के दस साल बाद दोनों की जिंदगी में दो नन्हे मेहमानों की एंट्री हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *