‘अल्फा’ में खूंखार असैसिन बनेंगी आलिया भट्ट, सामने आया रोल का बड़ा राज

KNEWS DESK – Alia Bhatt की अपकमिंग फिल्म ‘अल्फा’ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है। YRF स्पाई यूनिवर्स की इस पहली फीमेल-लीड एक्शन फिल्म को लेकर लगातार नए-नए खुलासे हो रहे हैं। अब फिल्म में आलिया भट्ट के किरदार को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘अल्फा’ में आलिया भट्ट एक बेहद खतरनाक और ट्रेंड असैसिन के रोल में नजर आने वाली हैं। बताया जा रहा है कि उनका किरदार बचपन से ही किलिंग और कॉम्बैट ट्रेनिंग से गुजरा है। यानी इस बार आलिया किसी पारंपरिक जासूस या एजेंट की भूमिका में नहीं, बल्कि एक डार्क और ग्रे शेड वाले किरदार में दिखाई देंगी।

फिल्म इंडस्ट्री में चर्चा है कि YRF स्पाई यूनिवर्स इस फिल्म के जरिए एक नया एक्सपेरिमेंट करने जा रहा है। अब तक इस यूनिवर्स में सलमान खान, Shah Rukh Khan और Hrithik Roshan जैसे सुपरस्टार्स एजेंट के रोल में दिख चुके हैं, लेकिन ‘अल्फा’ में कहानी एक ऐसे किरदार पर आधारित होगी जो खुद एक किलर है। यही वजह है कि आलिया का रोल स्पाई यूनिवर्स के बाकी किरदारों से काफी अलग माना जा रहा है।

फिल्म का निर्देशन Shiv Rawail कर रहे हैं, जिन्होंने इससे पहले ‘द रेलवे मेन’ जैसी चर्चित सीरीज बनाई थी। फिल्म में आलिया के साथ Sharvari Wagh भी दमदार एक्शन करती नजर आएंगी। वहीं Bobby Deol और Anil Kapoor भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

खबरें ये भी हैं कि फिल्म में Hrithik Roshan अपने लोकप्रिय किरदार ‘कबीर’ के रूप में खास कैमियो कर सकते हैं, जो ‘अल्फा’ को सीधे YRF स्पाई यूनिवर्स की दूसरी फिल्मों से जोड़ेगा। बड़े बजट और हाई-ऑक्टेन एक्शन से भरपूर ‘अल्फा’ 10 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *