धर्मेंद्र प्रधान को तुरंत बर्खास्त करना चाहिए… CBSE और NEET परीक्षा को लेकर केजरीवाल का बड़ा हमला

Knews Desk- दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने CBSE मूल्यांकन प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि CBSE evaluation में इतने बड़े स्तर पर हुई लापरवाही ने लाखों छात्रों का भविष्य अंधकार में डाल दिया है। केजरीवाल ने इस मुद्दे को NEET परीक्षा विवाद से जोड़ते हुए कहा कि पहले NEET और अब CBSE, दोनों मामलों ने देश की शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर बयान जारी करते हुए कहा कि बच्चों की मेहनत और भविष्य के साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार परीक्षा और मूल्यांकन प्रक्रियाओं में गड़बड़ियां सामने आ रही हैं, लेकिन केंद्र सरकार इस पर गंभीरता से कार्रवाई नहीं कर रही है।

AAP प्रमुख ने सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील करते हुए कहा कि शिक्षा मंत्री धरमेंद्र प्रधान को तुरंत बर्खास्त किया जाना चाहिए। उनका कहना है कि जब देश के करोड़ों छात्रों का भविष्य दांव पर लगा हो, तब जवाबदेही तय होना बेहद जरूरी है।

उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और भरोसा बनाए रखने के लिए सरकार को तत्काल सुधारात्मक कदम उठाने चाहिए। केजरीवाल के इस बयान के बाद शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा प्रणाली को लेकर राजनीतिक बहस तेज हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *