KNEWS DESK- आजकल बढ़ता वजन लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गया है। कई लोग घंटों जिम में पसीना बहाते हैं और सख्त डाइट फॉलो करते हैं, लेकिन फिर भी मनचाहा रिजल्ट नहीं मिल पाता। इसकी एक बड़ी वजह खराब लाइफस्टाइल और रोजमर्रा की गलत आदतें होती हैं। अगर आप अपने डेली रूटीन में कुछ छोटी लेकिन हेल्दी आदतें शामिल कर लें, तो वजन कम करना काफी आसान हो सकता है।

दिन की शुरुआत प्रोटीन से करें
अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो सुबह का नाश्ता हेल्दी और प्रोटीन से भरपूर होना चाहिए। अंडा, दही, पनीर, दूध और दाल जैसी चीजें शरीर को लंबे समय तक एनर्जी देती हैं और बार-बार भूख लगने से बचाती हैं।
खाने से पहले पानी पीने की आदत डालें
खाना खाने से 15-20 मिनट पहले एक गिलास पानी पीना फायदेमंद माना जाता है। इससे शरीर हाइड्रेट रहता है और ओवरईटिंग की समस्या कम हो सकती है।
शरीर को एक्टिव रखना जरूरी
पूरा दिन बैठे रहने की बजाय शरीर को एक्टिव रखें। सीढ़ियां चढ़ना, थोड़ी देर वॉक करना और बीच-बीच में स्ट्रेचिंग करना भी कैलोरी बर्न करने में मदद करता है।
https://www.instagram.com/p/DYfnL-iH1tN/?
स्नैक खाने से पहले सोचें
कई लोग बिना भूख के सिर्फ स्वाद के लिए स्नैक्स खाते रहते हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि कुछ भी खाने से पहले खुद से पूछें कि क्या सच में भूख लगी है। इससे अनहेल्दी स्नैकिंग कम होती है।
हेल्दी चीजें हमेशा सामने रखें
अगर घर में फल, ड्राई फ्रूट्स और हेल्दी स्नैक्स सामने रखे होंगे, तो जंक फूड खाने की आदत कम हो सकती है। छोटी-छोटी ये आदतें वजन घटाने में बड़ा फर्क ला सकती हैं।

धीरे-धीरे खाना खाएं
जल्दी-जल्दी खाना खाने से जरूरत से ज्यादा फूड खा लिया जाता है। आराम से और अच्छी तरह चबाकर खाने से पेट जल्दी भरता है और पाचन भी बेहतर रहता है।
खाने के बाद जरूर टहलें
खाना खाने के बाद 10 मिनट की हल्की वॉक करना शरीर के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इससे पाचन सही रहता है और शरीर एक्टिव बना रहता है।
फिट रहने के लिए जरूरी है सही रूटीन
वजन घटाने के लिए सिर्फ डाइटिंग या एक्सरसाइज ही नहीं, बल्कि अच्छी लाइफस्टाइल भी बेहद जरूरी है। अगर आप रोज इन छोटी-छोटी आदतों को अपनाते हैं, तो धीरे-धीरे वजन कम होने के साथ शरीर भी हेल्दी महसूस करेगा।