KNEWS DESK – Riteish Deshmukh इन दिनों अपनी पीरियड ड्रामा फिल्म Raja Shivaji को लेकर जबरदस्त चर्चा में हैं। कॉमेडी फिल्मों से लेकर सीरियस किरदारों तक अपनी अलग पहचान बना चुके रितेश देशमुख ने इस फिल्म में Chhatrapati Shivaji Maharaj का किरदार निभाया है। खास बात यह है कि फिल्म को मराठी और हिंदी दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है।
हालांकि विदेशों में फिल्म का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा, लेकिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ‘राजा शिवाजी’ लगातार शानदार कमाई कर रही है। रिलीज के 17वें दिन भी फिल्म की रफ्तार बनी हुई है और अब यह एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाने के बेहद करीब पहुंच गई है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने 17वें दिन करीब 3.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 84.71 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। वहीं ग्रॉस कलेक्शन 100.26 करोड़ रुपये हो चुका है। यानी फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है।
मराठी सिनेमा में ‘राजा शिवाजी’ का क्रेज अलग ही स्तर पर देखने को मिल रहा है। अब यह फिल्म मराठी इंडस्ट्री की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल हो चुकी है। कहा जा रहा है कि नेट कलेक्शन के मामले में यह मराठी सिनेमा की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।
अब इस फिल्म की नजर मराठी सिनेमा के सबसे बड़े रिकॉर्ड पर है। फिलहाल यह रिकॉर्ड Sairat के नाम दर्ज है, जिसने करीब 90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। ‘राजा शिवाजी’ को इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए सिर्फ 5.29 करोड़ रुपये और कमाने होंगे।
फिल्म को हिंदी दर्शकों का भी जबरदस्त सपोर्ट मिल रहा है, जिसकी वजह से ट्रेड एक्सपर्ट्स को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में यह फिल्म आसानी से नया रिकॉर्ड बना सकती है। अब देखने वाली बात यह होगी कि मराठी सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म बनने में ‘राजा शिवाजी’ को कितना समय लगता है।
फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो रितेश देशमुख ने सिर्फ अभिनय ही नहीं किया, बल्कि इस फिल्म का निर्देशन भी किया है। फिल्म में Genelia D’Souza और Vidya Balan भी अहम भूमिकाओं में नजर आई हैं। वहीं Abhishek Bachchan और Sanjay Dutt का भी फिल्म में खास रोल है।
इसके अलावा फिल्म में Salman Khan के कैमियो ने भी खूब सुर्खियां बटोरी हैं। दर्शक उनके छोटे लेकिन दमदार रोल की जमकर तारीफ कर रहे हैं।