KNEWS DESK – बॉलीवुड में रोमांटिक फिल्मों का क्रेज हमेशा से अलग रहा है और अब एक नई इंटेंस लव स्टोरी दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार है। Chaand Mera Dil में पहली बार Ananya Panday और Lakshya Lalwani की जोड़ी बड़े पर्दे पर नजर आने वाली है। फिल्म 22 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और रिलीज से पहले ही इसे लेकर जबरदस्त चर्चा शुरू हो चुकी है।
हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला। ट्रेलर में अनन्या और लक्ष्य की केमिस्ट्री ने फैंस का ध्यान खींचा। इमोशनल और इंटेंस रोमांस से भरे इस ट्रेलर ने फिल्म को लेकर लोगों की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है।
अब फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन यानी CBFC ने फिल्म को UA सर्टिफिकेट दिया है। हालांकि इसके साथ बोर्ड ने मेकर्स को कुछ बदलाव करने के निर्देश भी दिए हैं।
बताया जा रहा है कि बोर्ड ने फिल्म से 10 सेकेंड का किसिंग सीन हटाने को कहा है। इसके अलावा 1 मिनट 36 सेकेंड का एक लंबा लिप-लॉक सीन भी हटाने के निर्देश दिए गए हैं। इतना ही नहीं, फिल्म में शामिल चाइल्ड एक्टर्स के लिए कंसेंट लेटर जमा कराने की बात भी कही गई है।
फिल्म के रनटाइम की बात करें तो ‘चांद मेरा दिल’ कुल 2 घंटे 15 मिनट 36 सेकेंड लंबी होगी। फिल्म को Dharma Productions ने प्रोड्यूस किया है, जबकि इसका निर्देशन Vivek Soni ने किया है।
विवेक सोनी इससे पहले Meenakshi Sundareshwar का निर्देशन कर चुके हैं, जिसे दर्शकों और क्रिटिक्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। अब उनकी नई फिल्म से भी काफी उम्मीदें लगाई जा रही हैं।
फिल्म में अनन्या पांडे ‘चांदनी’ नाम के किरदार में नजर आएंगी, जबकि लक्ष्य लालवानी ‘आरव’ की भूमिका निभा रहे हैं। पहली बार साथ नजर आ रही इस जोड़ी को लेकर सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा हो रही है। अब देखना दिलचस्प होगा कि यह नई रोमांटिक जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर कितना कमाल दिखाती है।