‘पेड्डी’ से पहले राम चरण का बड़ा गेम प्लान! 1700 करोड़ी डायरेक्टर संग मिलाया हाथ, फिर आएगा बॉक्स ऑफिस तूफान!

KNEWS DESK – साउथ सुपरस्टार Ram Charan एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाका करने की तैयारी में हैं। फिल्म RRR की ऐतिहासिक सफलता और ऑस्कर जीत के बाद राम चरण से फैंस की उम्मीदें काफी बढ़ गई थीं। हालांकि इसके बाद उनकी कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाईं। अब एक्टर अपनी अपकमिंग फिल्म Peddi के जरिए जोरदार वापसी की तैयारी कर रहे हैं।

लेकिन दिलचस्प बात यह है कि ‘पेड्डी’ की रिलीज से पहले ही राम चरण ने अपने अगले बड़े प्रोजेक्ट को लेकर बड़ा दांव खेल दिया है। खबर है कि उन्होंने Sukumar के साथ हाथ मिला लिया है, जो Pushpa 2: The Rule जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म के निर्देशक हैं। इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई है।

सूत्रों के मुताबिक, सुकुमार ने अपनी नई फिल्म के लिए राम चरण का स्क्रीन टेस्ट भी लिया है। खास बात यह रही कि स्क्रीन टेस्ट के दौरान राम चरण का नया लुक देखकर सुकुमार काफी प्रभावित हुए और उन्होंने तुरंत उनके फाइनल लुक को मंजूरी दे दी। हालांकि अभी तक मेकर्स की तरफ से इस लुक को ऑफिशियली रिवील नहीं किया गया है।

राम चरण और सुकुमार की जोड़ी पहले भी साथ काम कर चुकी है। दोनों ने सुपरहिट फिल्म Rangasthalam में साथ काम किया था, जिसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल की थी। यही वजह है कि अब दोनों के दोबारा साथ आने की खबर से फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

वहीं दूसरी तरफ राम चरण की फिल्म ‘पेड्डी’ भी लगातार चर्चा में बनी हुई है। साल 2026 में दो बार पोस्टपोन होने के बाद अब यह फिल्म आखिरकार 4 जून 2026 को दुनियाभर में रिलीज होने जा रही है। बताया जा रहा है कि फिल्म का बजट करीब 350 करोड़ रुपये है, जिससे साफ है कि मेकर्स इसे बड़े स्तर पर पेश करने की तैयारी में हैं।

फिल्म का ट्रेलर 18 मई 2026 को रिलीज किया जाएगा। फिल्म में राम चरण के साथ Janhvi Kapoor नजर आएंगी। इसके अलावा फिल्म में Shiva Rajkumar, Divyenndu, Boman Irani और Jagapathi Babu जैसे दमदार कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

राम चरण की पिछली कुछ फिल्मों का प्रदर्शन बॉक्स ऑफिस पर खास नहीं रहा था। खासतौर पर Game Changer से फैंस और मेकर्स को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन फिल्म उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई। ऐसे में अब ‘पेड्डी’ और सुकुमार के साथ नई फिल्म को राम चरण के करियर के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। फैंस को उम्मीद है कि यह मेगास्टार एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर अपना पुराना जलवा दिखाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *