iPhone यूज़र्स के लिए खुशखबरी! WhatsApp ला रहा है बड़ा नया फीचर, टेस्टिंग शुरू

KNEWS DESK- व्हाट्सऐप अपने यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए लगातार नए फीचर्स जोड़ता रहता है अब खबर है कि कंपनी एक नए प्राइवेसी फीचर की टेस्टिंग कर रही है, जो खासतौर पर iPhone यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा रहा है। यह फीचर पहले एंड्रॉयड बीटा वर्जन में देखा गया था और अब iOS बीटा टेस्टिंग में भी शामिल कर लिया गया है।यह नया फीचर डिसअपीयरिंग मैसेज सिस्टम को और ज्यादा स्मार्ट और प्राइवेट बनाने वाला है।

क्या है WhatsApp का नया ‘After Reading’ फीचर?

व्हाट्सऐप अपडेट्स पर नजर रखने वाली वेबसाइट WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी “After Reading” नाम के नए ऑप्शन की टेस्टिंग कर रही है। यह फीचर डिसअपीयरिंग मैसेज सेटिंग्स के अंदर दिखाई देगा। इसकी खास बात यह है कि अब मैसेज भेजते ही डिलीट होने का टाइमर शुरू नहीं होगा, बल्कि जैसे ही सामने वाला व्यक्ति मैसेज पढ़ेगा, उसके बाद टाइमर एक्टिव होगा।

यूजर्स सेट कर पाएंगे अलग-अलग टाइम लिमिट

रिपोर्ट के अनुसार, यूजर्स मैसेज पढ़े जाने के बाद डिलीट होने का समय खुद तय कर सकेंगे। मिलेंगे ये टाइम ऑप्शन 5 मिनट, 1 घंटा, 12 घंटे अगर सामने वाला व्यक्ति मैसेज नहीं खोलता है, तो 24 घंटे बाद मैसेज अपने आप डिलीट हो जाएगा।

मौजूदा डिसअपीयरिंग मैसेज फीचर से कैसे अलग है?

फिलहाल व्हाट्सऐप में डिसअपीयरिंग मैसेज के लिए 24 घंटे, 7 दिन और 90 दिन का टाइमर मिलता है। लेकिन नए फीचर में टाइमर मैसेज पढ़ने के बाद शुरू होगा, जिससे प्राइवेसी और बेहतर हो जाएगी। यूजर्स इस फीचर को किसी खास चैट के लिए ऑन कर सकते हैं या सभी नई चैट्स के लिए डिफॉल्ट सेटिंग के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं।

मैनुअली ऑन करना होगा फीचर

रिपोर्ट में बताया गया है कि यह फीचर ऑटोमैटिक एक्टिव नहीं होगा। इसे इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को खुद सेटिंग्स में जाकर मैनुअली ऑन करना पड़ेगा। फिलहाल यह फीचर सीमित बीटा यूजर्स के लिए उपलब्ध है और आने वाले समय में इसे सभी यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *