‘कल्कि 2’ में फिर गूंजेगा वही जादू! सलमान की फिल्म में धमाल मचाने वाले इस खास शख्स की हुई एंट्री

KNEWS DESK – साउथ सुपरस्टार प्रभास इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं. एक तरफ जहां उनकी फिल्म ‘द राजा साब’ बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई, वहीं दूसरी ओर अब फैंस की नजर उनकी आने वाली बड़ी फिल्मों पर टिकी हुई है. प्रभास फिलहाल एक साथ कई बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं, जिनमें ‘स्पिरिट’, ‘फौजी’ और ‘कल्कि 2898 AD’ का सीक्वल शामिल है. इसी बीच अब ‘कल्कि 2’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है.

दरअसल, ‘कल्कि 2898 AD’ साल 2024 की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक रही थी. फिल्म ने दुनियाभर में 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी और प्रभास के साथ अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण और कमल हासन जैसे सितारों ने इसमें दमदार अभिनय किया था. अब फिल्म के दूसरे पार्ट को लेकर मेकर्स ने नई जानकारी शेयर की है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है.

हाल ही में ‘कल्कि’ की ऑफिशियल टीम ने सोशल मीडिया पर म्यूजिक डायरेक्टर संतोष नारायणन के जन्मदिन पर एक खास पोस्ट शेयर किया. इस पोस्ट के जरिए मेकर्स ने कन्फर्म कर दिया कि संतोष नारायणन एक बार फिर ‘कल्कि 2’ के लिए म्यूजिक तैयार करेंगे. पोस्ट में लिखा गया कि अगला चैप्टर जिस आवाज और आत्मा के साथ आगे बढ़ेगा, उसे देखने के लिए पूरी टीम काफी उत्साहित है.

पहली फिल्म में संतोष नारायणन के म्यूजिक और बैकग्राउंड स्कोर को लेकर दर्शकों का मिला-जुला रिएक्शन देखने को मिला था. हालांकि कई लोगों का मानना था कि फिल्म के भव्य विजुअल्स और हाई-इंटेंस सीन्स में उनके म्यूजिक का बड़ा योगदान था. अब सीक्वल में वह और भी बड़े स्तर पर काम करने वाले हैं.

रिपोर्ट्स की मानें तो ‘कल्कि 2’ में पहले पार्ट के कई पुराने चेहरे वापस नजर आएंगे. अमिताभ बच्चन और कमल हासन पहले ही फिल्म के अगले शेड्यूल की तैयारी शुरू कर चुके हैं. वहीं प्रभास भी अपनी बाकी फिल्मों के साथ-साथ इस प्रोजेक्ट पर फोकस बनाए हुए हैं. हालांकि दीपिका पादुकोण को लेकर अभी तक मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रभास इन दिनों ‘स्पिरिट’ की शूटिंग में व्यस्त हैं. इसके अलावा उनकी फिल्म ‘फौजी’ की रिलीज डेट का भी फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. लगातार बड़े बजट की फिल्मों पर काम कर रहे प्रभास के लिए आने वाला समय काफी अहम माना जा रहा है. अब देखना दिलचस्प होगा कि ‘कल्कि 2’ पहले पार्ट की तरह बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच पाती है या नहीं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *