IRCTC का धमाकेदार कश्मीर टूर पैकेज, सिर्फ 30 हजार में घूमिए श्रीनगर से पहलगाम तक, जानें कैसे करें बुकिंग?

KNEWS DESK- गर्मियों की छुट्टियों में अगर आप कहीं खूबसूरत जगह घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए शानदार मौका है। IRCTC ने कश्मीर घूमने के इच्छुक यात्रियों के लिए एक शानदार और बजट फ्रेंडली टूर पैकेज लॉन्च किया है। इस पैकेज में यात्रा, होटल और खाने जैसी कई सुविधाएं शामिल हैं, जिससे यात्रियों को अलग-अलग बुकिंग की परेशानी नहीं होगी।

कश्मीर की हसीन वादियों का आनंद लेने के लिए यह पैकेज खास तौर पर उन लोगों के लिए तैयार किया गया है जो कम बजट में शानदार ट्रिप करना चाहते हैं।

5 रात और 6 दिन का होगा पूरा टूर

आईआरसीटीसी का यह पैकेज 5 रात और 6 दिन का है। इसकी शुरुआत Chandigarh से होगी और 23 मई से यह पैकेज लाइव किया जाएगा। इसके बाद हर गुरुवार यात्रियों का ग्रुप कश्मीर के लिए रवाना होगा। इस टूर में पर्यटकों को कश्मीर की चार खूबसूरत जगहों की सैर कराई जाएगी।

पैकेज में शामिल डेस्टिनेशन

  • Srinagar
  • Gulmarg
  • Sonamarg
  • Pahalgam

पैकेज में मिलेंगी कई शानदार सुविधाएं

आईआरसीटीसी के इस पैकेज में यात्रियों को कई सुविधाएं दी जा रही हैं, ताकि सफर आरामदायक और यादगार बन सके।

क्या-क्या मिलेगा?

  • इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट टिकट
  • घूमने के लिए बस सुविधा
  • होटल में ठहरने की व्यवस्था
  • ब्रेकफास्ट और डिनर शामिल
  • हाउसबोट में एक रात ठहरने का मौका
  • हालांकि हाउसबोट में खाने का खर्च यात्रियों को अलग से देना होगा

जानिए पैकेज की फीस

यह पैकेज काफी बजट फ्रेंडली बताया जा रहा है। अकेले यात्रा करने वालों और फैमिली ट्रैवलर्स के लिए अलग-अलग कीमत तय की गई है.

पैकेज फीस

  • सिंगल व्यक्ति के लिए – ₹30,480
  • दो लोगों के लिए प्रति व्यक्ति – ₹24,300
  • तीन लोगों के लिए प्रति व्यक्ति – ₹22,590
  • बच्चों के लिए – ₹11,960

कैसे करें बुकिंग?

अगर आप भी कश्मीर घूमने का सपना देख रहे हैं, तो इस पैकेज की बुकिंग जल्द कर सकते हैं। पैकेज की पूरी जानकारी और बुकिंग के लिए IRCTC Official Website पर विजिट किया जा सकता है। कम बजट में शानदार यात्रा और खूबसूरत वादियों का मजा लेने के लिए यह पैकेज एक बेहतरीन विकल्प माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *