knews desk – 2026 में अब तक कई बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी हैं। इनमें सबसे ज्यादा कमाई ‘धुरंधर 2’ ने की है। वहीं नवंबर में रिलीज हुई ‘रामायण’ भी अब तक 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर चुकी है। अब नवंबर में रिलीज होने वाली फिल्मों पर सभी की नजरें हैं। इनमें धनुष और साई पल्लवी की ‘ओम: चैप्टर 1 उधिरम- द ब्लड वुड’ और सनी देओल की ‘सूर्या: अंत से आरंभ तक’ शामिल हैं। दोनों फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर क्लैश होने वाला है। बीते दिन धनुष की फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया, जिसके साथ फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान हुआ।
‘ओम: चैप्टर 1, उधिरम: द ब्लड वुड’ का पहला पूरा ट्रेलर सामने आ गया है। ट्रेलर में धनुष पूरी तरह से मास अवतार में नजर आ रहे हैं। वहीं, ममूटी का अंदाज शांत लेकिन असरदार दिखाई देता है। आईपीएस अधिकारी नित्या रेड्डी के किरदार में साई पल्लवी के तेवर भी बेहद तीखे नजर आ रहे हैं। ट्रेलर एक्शन, तनाव और बड़े पर्दे के शानदार नजारों से भरपूर है।
फिल्म ‘ओम: चैप्टर 1, उधिरम: द ब्लड वुड’ का निर्देशन राजकुमार पेरियासामी ने किया है। यह फिल्म 20 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। ट्रेलर में शानदार एक्शन सीन्स और एक ऐसा माहौल देखने को मिलता है, जो सत्ता और संघर्ष की कहानी की ओर इशारा करता है। फिल्म में धनुष पूरी तरह कमर्शियल अवतार में नजर आएंगे। वहीं, ममूटी की सधी हुई स्क्रीन प्रेजेंस ट्रेलर को मजबूती देती है। आईपीएस अधिकारी नित्या रेड्डी के रोल में साई पल्लवी भी छा गई हैं।
वहीं, सनी देओल की फिल्म ‘सूर्या: अंत से आरंभ तक’ भी 20 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म की रिलीज डेट का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। फिलहाल सनी देओल के फैंस के बीच इस फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है। लंबे समय से चर्चा में बनी इस फिल्म का पोस्ट-प्रोडक्शन काम काफी पहले ही पूरा कर लिया गया था। अब इसी महीने बड़े पर्दे पर सनी देओल का दमदार अंदाज देखने को मिलने वाला है।
अब धनुष की ‘ओम’ और सनी देओल की ‘सूर्या’ एक ही दिन रिलीज हो रही हैं। ऐसे में 20 नवंबर को बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिलेगा। दोनों फिल्मों के स्टार्स की फैन फॉलोइंग और अलग-अलग तरह के दर्शकों को देखते हुए यह क्लैश बॉक्स ऑफिस के लिए काफी दिलचस्प होने वाला है।