KNEWS DESK – साउथ सुपरस्टार यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट बनी हुई है. फिल्म से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. इसी बीच अब एक्ट्रेस तारा सुतारिया ने ऐसा हिंट दे दिया है, जिसने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है. कान्स फिल्म फेस्टिवल में पहुंचीं तारा ने बातचीत के दौरान फिल्म के एक खास सीक्वेंस को लेकर बड़ा इशारा किया है.

दरअसल, तारा सुतारिया ने ‘टॉक्सिक’ के एक बड़े मोमेंट की तुलना हॉलीवुड की सुपरहिट फ्रेंचाइजी ‘एवेंजर्स’ से कर दी है. उन्होंने बताया कि फिल्म में ऐसा दमदार सीन देखने को मिल सकता है, जहां सभी फीमेल किरदार एक साथ स्क्रीन पर नजर आएंगे. तारा के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर फैंस अलग-अलग थ्योरी बनाना शुरू कर चुके हैं. कई लोगों का मानना है कि फिल्म में हाई-वोल्टेज एक्शन और बड़े सिनेमैटिक विजुअल्स देखने को मिलने वाले हैं.
बातचीत के दौरान तारा ने स्लो-मोशन सीक्वेंस का भी जिक्र किया, जिसे सुनते ही लोगों को मार्वल फिल्मों की याद आ गई. जब उनसे पूछा गया कि क्या फिल्म में सभी लीडिंग लेडीज का कोई पावरफुल सीन होगा, तो तारा ने मुस्कुराते हुए कहा, “देखते हैं… मुझे लगता है कि ऐसा जरूर होगा.” उनके इस जवाब ने इंटरनेट पर फिल्म को लेकर चर्चा और तेज कर दी है.
हालांकि ‘टॉक्सिक’ को देखने के लिए फैंस को अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा. फिल्म को CinemaCon में शानदार रिस्पॉन्स मिला था, जिसके बाद मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ाने का फैसला लिया. नई रिलीज डेट की घोषणा जल्द किए जाने की उम्मीद है.
तारा सुतारिया ने फिल्म में काम करने के अपने अनुभव को भी खास बताया. उन्होंने कहा कि ‘टॉक्सिक’ उनके लिए बेहद संतोषजनक प्रोजेक्ट रहा है. तारा के मुताबिक, वह ऐसे माहौल में काम करना पसंद करती हैं जहां ईमानदारी और पैशन के साथ फिल्म बनाई जाए. उन्होंने डायरेक्टर गीतू मोहनदास की तारीफ करते हुए कहा कि एक महिला निर्देशक के साथ काम करना उनके करियर के सबसे बेहतरीन अनुभवों में से एक रहा है.
यश और गीतू मोहनदास की इस फिल्म को लेकर पहले ही काफी बज बना हुआ है. अब तारा सुतारिया के इस नए हिंट ने फैंस की उम्मीदें और बढ़ा दी हैं. ऐसे में हर कोई जानना चाहता है कि आखिर ‘टॉक्सिक’ में वो कौन सा बड़ा सीन होगा, जिसे तारा ने ‘एवेंजर्स’ जैसा बताया है.