“खेल शुरू होने वाला है…” राम चरण की ‘पेड्डी’ में ‘रामबुज्जी’ बन छाए दिव्येंदु शर्मा, दिखा मिर्जापुर वाला स्वैग

KNEWS DESK – साउथ सुपरस्टार राम चरण की मोस्ट अवेटेड फिल्म पेड्डी लगातार चर्चा में बनी हुई है। फिल्म को लेकर पहले से ही फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह था, लेकिन अब एक नया अपडेट सोशल मीडिया पर छा गया है। दरअसल, फिल्म से दिव्येंदु शर्मा का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है, जिसमें वे ‘रामबुज्जी’ नाम के किरदार में नजर आ रहे हैं।

रॉ और इंटेंस अंदाज में दिखे दिव्येंदु

दिव्येंदु शर्मा को वेब सीरीज मिर्जापुर से बड़ी पहचान मिली थी। अब ‘पेड्डी’ में उनका नया अवतार देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं। मेकर्स ने उनके लुक को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “रामबुज्जी को हैलो कहिए… खेल शुरू होने वाला है।” सोशल मीडिया पर उनका यह देसी और रफ-टफ अंदाज तेजी से वायरल हो रहा है।

तेलुगु सिनेमा में करेंगे डेब्यू

पेड्डी के जरिए दिव्येंदु शर्मा तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म सिर्फ स्पोर्ट्स ड्रामा नहीं बल्कि इमोशन, एक्शन और गांव की जिंदगी से जुड़ी कहानी का बड़ा मिश्रण होगी।

https://www.instagram.com/reels/DYWvGhHoRVw/

फिल्म में क्रिकेट, कुश्ती और लोकल संघर्ष का जबरदस्त तड़का देखने को मिलेगा।

राम चरण के लुक ने पहले ही मचाई धूम

राम चरण का फिल्म में देसी और दमदार अवतार पहले ही सोशल मीडिया पर काफी चर्चा बटोर चुका है। लंबे बाल, रफ लुक और क्रिकेट बैट के साथ उनकी एंट्री वाले ग्लिंप्स को फैंस ने काफी पसंद किया था।

फिल्म का ट्रेलर 18 मई को रिलीज होने जा रहा है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं फिल्म 4 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हालांकि, इससे पहले फिल्म की रिलीज डेट कई बार बदली जा चुकी है।

दमदार स्टारकास्ट से सजी है फिल्म

पेड्डी में जान्हवी कपूर, शिवा राजकुमार, जगपति बाबू और बोमन ईरानी जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। अब दिव्येंदु शर्मा के नए लुक ने फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *