KNEWS DESK – बॉलीवुड के ‘किंग खान’ शाहरुख खान एक बार फिर अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इस बार वजह उनकी नई हाई-एंड SUV है, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
बताया जा रहा है कि शाहरुख खान ने हाल ही में Cadillac Escalade खरीदी है, जिसे दुनिया की सबसे प्रीमियम और पावरफुल लग्जरी SUVs में गिना जाता है।
फीचर्स ने खींचा लोगों का ध्यान
Cadillac Escalade अपने दमदार डिजाइन और एडवांस फीचर्स के लिए जानी जाती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें 6.2-लीटर V8 पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो जबरदस्त पावर और टॉर्क जनरेट करता है।
यह SUV 10-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आती है और कुछ ही सेकेंड्स में तेज रफ्तार पकड़ सकती है।
कार के अंदर है फाइव स्टार होटल जैसा अनुभव
इस लग्जरी SUV का इंटीरियर भी काफी चर्चा में है। इसमें प्रीमियम लेदर सीट्स, बड़ी डिजिटल डिस्प्ले, एंबियंट लाइटिंग, एडवांस एंटरटेनमेंट सिस्टम और हाई-टेक सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। कई फैंस सोशल मीडिया पर इसकी तुलना Rolls-Royce जैसी महंगी गाड़ियों से कर रहे हैं।
https://www.instagram.com/reels/DYT-9Z_I_vt/
भारत में बेहद कम लोगों के पास
Cadillac Escalade आधिकारिक तौर पर भारत में उपलब्ध नहीं है और इसे इंपोर्ट करवाना पड़ता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इसकी कीमत करीब 5 करोड़ रुपये बताई जा रही है। यही वजह है कि भारत में यह SUV बेहद कम लोगों के पास मौजूद है।
शाहरुख खान को हमेशा से महंगी कारों का शौक रहा है। उनके गैराज में पहले से Bentley, BMW, Mercedes-Benz और Audi जैसी कई प्रीमियम गाड़ियां मौजूद हैं। अब इस नई SUV ने उनके लग्जरी कार कलेक्शन को और भी खास बना दिया है।
‘किंग’ की शूटिंग में बिजी हैं शाहरुख
वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म किंग की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्मों के साथ-साथ उनकी शानदार लाइफस्टाइल भी हमेशा फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी रहती है। अब उनकी नई SUV ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वे सिर्फ फिल्मों के नहीं, बल्कि लग्जरी दुनिया के भी असली ‘किंग’ हैं।