KNEWS DESK – आईपीएल 2026 का रोमांच अब अपने चरम पर पहुंच चुका है। टॉप-4 में जगह बनाने की जंग हर दिन और भी दिलचस्प होती जा रही है। हर टीम प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए अपना पूरा दम लगा रही है। मैदान पर खिलाड़ियों की टक्कर जितनी जबरदस्त है, उतना ही जोश स्टैंड्स में बैठे फैन्स और सेलेब्स के बीच भी देखने को मिल रहा है।
हाल ही में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को हराकर बड़ी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ RCB ने पॉइंट्स टेबल में टॉप स्थान हासिल कर लिया, जबकि इससे पहले गुजरात टाइटंस (GT) पहले नंबर पर थी। इस शानदार मुकाबले को देखने के लिए कई सेलेब्स भी स्टेडियम पहुंचे, जिनमें पंजाबी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस और ‘बिग बॉस’ फेम शहनाज गिल भी शामिल थीं।
RCB की जीत पर झूम उठीं शहनाज गिल
शहनाज गिल अपनी फेवरेट टीम RCB को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचीं और टीम की जीत के बाद उनकी खुशी देखने लायक थी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह RCB की जर्सी पहने स्टैंड्स में नजर आ रही हैं। वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, “मजा आ गया।”
जैसे ही RCB ने मैच जीता, शहनाज खुशी से उछल पड़ीं। वीडियो में वह जोर-जोर से चिल्लाते हुए कहती दिखीं, “जीत गए, हम जीत गए!” इसके बाद वह “RCB-RCB” के नारे लगाती नजर आईं। इतना ही नहीं, स्टेडियम में बज रहे गानों पर उन्होंने डांस भी किया, जिसने फैन्स का दिल जीत लिया।
कुछ ही घंटों में वायरल हुआ वीडियो
शहनाज गिल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और उनके पोस्ट तेजी से वायरल होते हैं। इस बार भी ऐसा ही हुआ। सिर्फ 8 घंटे के भीतर उनके इस वीडियो को 3.4 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। खासतौर पर RCB फैन्स उनके इस अंदाज की खूब तारीफ कर रहे हैं और कमेंट्स में प्यार लुटा रहे हैं।
यह पहली बार नहीं है जब शहनाज ने RCB के लिए अपना प्यार दिखाया हो। इससे पहले भी वह RCB की जर्सी में तस्वीरें शेयर कर चुकी हैं, जहां वह अपनी दोस्त के साथ टीम की जीत का जश्न मनाती नजर आई थीं।
बिग बॉस से मिली थी खास पहचान
शहनाज गिल को असली पहचान सलमान खान के शो ‘बिग बॉस’ से मिली थी। इसी शो के दौरान उनकी और सिद्धार्थ शुक्ला की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया। दोनों के रिश्ते को लेकर शादी की खबरें भी सामने आने लगी थीं, लेकिन सिद्धार्थ शुक्ला के अचानक निधन ने सबको झकझोर दिया।
https://www.instagram.com/reels/DYSlhJGMSc6
यह दौर शहनाज के लिए बेहद कठिन रहा, लेकिन उन्होंने खुद को संभाला और अपने करियर पर पूरा ध्यान दिया। आज वह लगातार फिल्मों, म्यूजिक वीडियोज और बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बन रही हैं। इतना ही नहीं, वह एक फिल्म को खुद प्रोड्यूस भी कर चुकी हैं।