आतंकी हमले की धमकी के बाद दिल्ली बीजेपी मुख्यालय पर बढ़ी सुरक्षा, DDU मार्ग पर हाई अलर्ट

KNEWS DESK – राजधानी दिल्ली में एक बार फिर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आतंकी संगठन दिल्ली बीजेपी मुख्यालय (डीडीयू मार्ग) और आसपास के सरकारी दफ्तरों को निशाना बना सकते हैं। इस खुफिया इनपुट के आधार पर उच्च स्तर का अलर्ट जारी कर दिया गया है और पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

भारी सुरक्षा तैनात

अलर्ट मिलते ही दिल्ली पुलिस के साथ-साथ पैरामिलिट्री फोर्स की टीमें तैनात कर दी गई हैं। बीजेपी मुख्यालय और आसपास के संवेदनशील सरकारी भवनों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सूत्रों के मुताबिक आतंकी सुसाइड बॉम्बर, कार बम, शूटआउट या आईईडी ब्लास्ट जैसी साजिश रच सकते हैं। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।दिल्ली का आतंकवाद इतिहास
देश की राजधानी पहले भी कई बार आतंकियों के निशाने पर रही है। कुछ प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:

  • 13 दिसंबर 2001: संसद भवन पर आतंकी हमला। सुरक्षाकर्मियों समेत कई लोग शहीद हुए। सभी आतंकी मार गिराए गए।
  • 2005: दिवाली और ईद से पहले सरोजिनी नगर, पहाड़गंज और गोविंदपुरी में सीरियल ब्लास्ट हुए, जिसमें दर्जनों लोग मारे गए।
  • 2011: दिल्ली हाई कोर्ट के गेट नंबर 5 के बाहर बम विस्फोट।
  • 2010: जामा मस्जिद के पास गोलीबारी, विदेशी पर्यटक घायल।
  • 2008: कनॉट प्लेस, करोल बाग, ग्रेटर कैलाश सहित कई इलाकों में सीरियल ब्लास्ट।
  • 10 नवंबर 2025: लाल किला के पास कार में भीषण धमाका, जिसमें कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए और लोगों की जान गई।

इन घटनाओं को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां इस बार किसी भी संभावित खतरे को गंभीरता से ले रही हैं। खुफिया विभाग लगातार निगरानी रख रहा है और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

जनता से अपील

दिल्ली पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति पर नजर रखें और तुरंत सूचना दें। फिलहाल इलाके में यातायात भी प्रभावित हो रहा है, लोगों को वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।स्थिति पर नजर बनाए रखी जा रही है। कोई नया अपडेट आने पर सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सूचित करेंगी। राजधानी में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए सभी एजेंसियां पूरी मुस्तैदी से काम कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *