KNEWS DESK- हर साल मई के दूसरे रविवार को मदर्स डे मनाया जाता है। साल 2026 में यह खास दिन 10 मई को सेलिब्रेट किया जाएगा। यह दिन मां के प्रति प्यार, सम्मान और आभार व्यक्त करने का सबसे खूबसूरत मौका माना जाता है। ऐसे में हर कोई अपनी मां को खास महसूस कराने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाता है।

अगर इस मदर्स डे पर आप अपनी मां को ऐसा गिफ्ट देना चाहते हैं जो सिर्फ सुंदर ही नहीं बल्कि रोजमर्रा की जिंदगी में भी काम आए, तो हेल्थ और ब्यूटी से जुड़े गिफ्ट्स बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। ये गिफ्ट्स न सिर्फ उनकी देखभाल करेंगे बल्कि उन्हें हर दिन आपके प्यार का एहसास भी दिलाएंगे।
फुट मसाजर रोलर
मां पूरे दिन घर और परिवार की जिम्मेदारियों में लगी रहती हैं। लगातार काम करने की वजह से पैरों में दर्द और थकान होना आम बात है। ऐसे में फुट मसाजर रोलर एक बेहद उपयोगी गिफ्ट साबित हो सकता है।

यह पैरों को आराम देने के साथ ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करने में भी मदद करता है। इसकी खास बात यह है कि यह बजट फ्रेंडली भी होता है और आसानी से 300 से 500 रुपये के बीच मिल जाता है।
स्किन केयर गिफ्ट हैम्पर
अक्सर मां अपनी देखभाल को सबसे आखिर में रखती हैं। ऐसे में स्किन केयर से जुड़ा छोटा सा गिफ्ट हैम्पर उन्हें बेहद खास महसूस करा सकता है। आप इसमें फेस वॉश, मॉइश्चराइजर, फेस पैक, हैंड क्रीम और लिप बाम जैसी चीजें शामिल कर सकते हैं। यह गिफ्ट उनकी त्वचा को हेल्दी और ग्लोइंग बनाए रखने में मदद करेगा।

हेल्थ ड्रिंक और हर्बल ग्रीन टी सेट
अगर आपकी मां फिटनेस और हेल्थ का ध्यान रखती हैं, तो हर्बल ग्रीन टी या हेल्थ ड्रिंक सेट एक अच्छा विकल्प हो सकता है। ये ड्रिंक्स शरीर को एक्टिव रखने, इम्यूनिटी बढ़ाने और दिनभर एनर्जेटिक महसूस कराने में मदद करते हैं। साथ ही यह गिफ्ट उनकी हेल्दी लाइफस्टाइल को सपोर्ट करेगा।
पर्सनल केयर और मेकअप किट
छोटी-छोटी लेकिन उपयोगी चीजों से बनी पर्सनल केयर किट भी मदर्स डे के लिए शानदार गिफ्ट हो सकती है। इसमें आप शामिल कर सकते हैं—लिप बाम, नेल पेंट, कॉम्पैक्ट, परफ्यूम, कंघी हैंड क्रीम यह गिफ्ट मां के रोजाना इस्तेमाल में आएगा और उन्हें बेहद पसंद भी आएगा।
हैंड और फुट स्पा किट
दिनभर काम करने के बाद हाथ और पैरों की देखभाल बहुत जरूरी होती है। अगर आपकी मां पार्लर नहीं जातीं, तो आप उन्हें घर पर इस्तेमाल करने के लिए हैंड और फुट स्पा किट गिफ्ट कर सकते हैं। इस किट की मदद से घर बैठे ही मेनिक्योर और पैडिक्योर किया जा सकता है। इससे उन्हें रिलैक्स महसूस होगा और त्वचा भी मुलायम बनी रहेगी।
मां के लिए गिफ्ट चुनते समय रखें इन बातों का ध्यान
ऐसा गिफ्ट चुनें जो उनकी जरूरत और पसंद के अनुसार हो। हेल्थ और आराम से जुड़े गिफ्ट हमेशा उपयोगी साबित होते हैं।महंगे गिफ्ट से ज्यादा जरूरी उसमें छिपा प्यार और अपनापन होता है। इस मदर्स डे पर अपनी मां को ऐसा तोहफा दें जो उन्हें खुश करने के साथ उनकी सेहत और आराम का भी ख्याल रखे।