शादी के बाद पत्नी तान्या संग अबू धाबी पहुंचे मिस्टर फैसू, हनीमून की तस्वीरों ने मचाई धूम

सोशल मीडिया स्टार मिस्टर फैसू शादी के बाद पत्नी तान्या के साथ अबू धाबी में हनीमून एंजॉय कर रहे हैं। उन्होंने वहां से कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं, जिनमें कपल का रोमांटिक अंदाज और अबू धाबी की खूबसूरत लोकेशन देखने को मिल रही है।

Knews Desk – सोशल मीडिया स्टार मिस्टर फैसू अक्सर इंटरनेट की दुनिया में छाए रहते हैं। कभी उनका कोई वीडियो तो कभी कोई तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन जाती है। फैंस भी उनके फोटोज और वीडियोज पर खूब प्यार लुटाते हैं। पिछले कुछ समय से फैसू अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। 10 अक्टूबर 2026 को उन्होंने शादी की थी। उनकी पत्नी का नाम तान्या है। शादी के बाद फैसू ने ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी रखी थी, जिसमें कई स्टार्स शामिल हुए थे।

अब फैसू अपनी पत्नी तान्या के साथ हनीमून मनाने के लिए अबू धाबी पहुंचे हैं। वहां से उन्होंने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं, जिन्हें उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। पहली तस्वीर में फैसू और उनकी पत्नी एक मस्जिद के पास नजर आ रहे हैं। फैसू ने झुब्बा ड्रेस पहन रखी है और सिर पर साफा बांधा हुआ है। वहीं तान्या हिजाब में नजर आ रही हैं। दोनों की यह तस्वीर काफी खूबसूरत लग रही है और सोशल मीडिया यूजर्स को भी उनकी जोड़ी पसंद आ रही है।

https://www.instagram.com/p/DfhK7mkmgu1/

फैसू ने अबू धाबी ट्रिप के दौरान पत्नी तान्या के साथ कई और यादगार पल भी कैमरे में कैद किए। दूसरी तस्वीरों और वीडियो में दोनों ज़ू की सैर करते नजर आ रहे हैं। दोनों ने ज़ू में जानवरों को खाना भी खिलाया। इसके अलावा कपल ने वहां साथ में कई तस्वीरें क्लिक करवाईं। दोनों रेस्टोरेंट में खाना खाते हुए भी नजर आए। फैसू ने अपनी पोस्ट में खाने के दौरान की भी झलक दिखाई।

फैसू ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “अबू धाबी में हमारी हनीमून डायरी। प्यार, हंसी और कभी न भूलने वाला एडवेंचर।” पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। फैंस कमेंट सेक्शन में फैसू और तान्या की जोड़ी की तारीफ कर रहे हैं और दोनों को हनीमून के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।

मिस्टर फैसू की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर उनके 34 मिलियन यानी 3.4 करोड़ फॉलोअर्स हैं। ऐसे में उनका कोई भी पोस्ट सामने आते ही तेजी से वायरल हो जाता है। अब अबू धाबी से शेयर की गई उनकी हनीमून डायरी भी सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *