‘दिवाली के पटाखों को ही दोष देना सही नहीं…’ दिल्ली की जहरीली हवा पर CTI का सवाल

KNEWS DESK- दिल्ली में दिवाली के दौरान पटाखों को लेकर जारी विवाद के बीच चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने पटाखा कारोबारियों का समर्थन किया है। CTI चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा कि दिल्ली के प्रदूषण के लिए सिर्फ दिवाली के पटाखों को जिम्मेदार ठहराना ठीक नहीं है। उन्होंने राजनीतिक दलों से पटाखों को प्रदूषण का खलनायक बनाने के बजाय पराली जलाने और प्रदूषण के अन्य स्रोतों पर भी कार्रवाई करने की अपील की है।

Image

बृजेश गोयल ने सवाल उठाया कि अगर 8 नवंबर को दिवाली के दिन पटाखे जलाए गए, तो उससे पहले 5, 6 और 7 नवंबर को दिल्ली में प्रदूषण के लिए कौन जिम्मेदार था। उन्होंने कहा कि इन तीनों दिनों में दिल्ली का AQI 350 से 400 के बीच दर्ज किया गया था, जबकि उस समय दिवाली के पटाखे नहीं जले थे। उनके मुताबिक, इससे साफ है कि दिल्ली के प्रदूषण के पीछे केवल पटाखे जिम्मेदार नहीं हैं।

Image

CTI ने कहा कि अक्टूबर से जनवरी के बीच प्रदूषण बढ़ने की एक बड़ी वजह पड़ोसी राज्यों में पराली जलाना है। संगठन ने राजनीतिक दलों से अपने-अपने राज्यों में पराली की समस्या का समाधान निकालने और केंद्र सरकार के साथ मिलकर काम करने की अपील की है।

बृजेश गोयल ने पटाखा कारोबार से जुड़े करीब 10 लाख लोगों की रोजी-रोटी का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि शिवकाशी की फैक्ट्रियों से लेकर दिल्ली के खुदरा दुकानदारों तक लाखों लोग इस कारोबार से जुड़े हैं। कारोबारी लाइसेंस, स्टॉक और पूंजी में निवेश करते हैं और दिवाली के 15 से 20 दिनों में अपनी सालाना कमाई का बड़ा हिस्सा निकालते हैं।

CTI ने कहा कि न्यायालय के निर्देशों के मुताबिक ग्रीन पटाखे बनाए गए हैं, इसलिए कारोबारियों को पूरी तरह निशाना बनाना उचित नहीं है। संगठन ने कम मात्रा में, निर्धारित समय पर और ग्रीन पटाखों के इस्तेमाल जैसे विकल्प सुझाए हैं। साथ ही CTI ने कहा कि प्रदूषण का समाधान केवल दिवाली के पटाखों पर रोक लगाने से नहीं, बल्कि पराली, वाहन, निर्माण गतिविधियों और अन्य स्रोतों पर सालभर वैज्ञानिक और संतुलित तरीके से कार्रवाई करने से होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *