सिद्धार्थ-कियारा की ‘कॉफी विद करण 9’ में धमाकेदार एंट्री, प्रेग्नेंसी के बाद पहली बार साथ दिखे कपल

शादी और दूसरी प्रेग्नेंसी के अनाउंसमेंट के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी पहली बार एक साथ टीवी स्क्रीन पर नजर आने वाले हैं। ‘कॉफी विद करण सीजन 9’ के नए प्रोमो में दोनों की केमिस्ट्री और मस्ती ने फैंस का ध्यान खींच लिया है।

Knews Desk – बॉलीवुड के पावर कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दोनों करण जौहर के पॉपुलर चैट शो ‘कॉफी विद करण सीजन 9’ के अगले एपिसोड में एक साथ नजर आने वाले हैं। शादी के बंधन में बंधने और अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के अनाउंसमेंट के बाद यह जोड़ी का पहला ऑन-स्क्रीन टीवी अपीयरेंस है। शो के सामने आए नए प्रोमो ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।

प्रोमो में प्रेग्नेंट कियारा आडवाणी बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं और कॉन्फिडेंस के साथ अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा भी अपनी पत्नी के साथ काफी रिलैक्स्ड और खुश नजर आए। शो के दौरान करण जौहर ने दोनों से उनकी मैरिड लाइफ, पर्सनल बॉन्डिंग और एक-दूसरे की आदतों को लेकर कई दिलचस्प सवाल किए।

इस एपिसोड का सबसे खास मोमेंट तब आया जब सिद्धार्थ मल्होत्रा ने ‘रोल प्ले’ को लेकर बात की। प्रोमो में कियारा अपनी शादी से जुड़ी एक मजेदार याद भी शेयर करती नजर आईं। उन्होंने बताया कि उनकी शादी में करण जौहर ने किस गाने पर डांस किया था। कियारा ने कहा कि शाहिद ने सोचा कि तुम्हें कंपनी देंगे और तुमने उसे धक्का मारकर वहां से हटा दिया। इसके बाद करण जौहर अपना चेहरा छिपाते हुए नजर आए।

https://www.instagram.com/reels/DfjDUxsI4-y/

रोल प्ले को लेकर सिद्धार्थ ने मजेदार अंदाज में कहा कि वे अपना काम घर पर नहीं लाते हैं और खासकर बेडरूम में तो बिल्कुल भी नहीं लाते। सिद्धार्थ और कियारा ने पहली बार किसी टॉक शो में बतौर पेरेंट्स-टू-बी एक साथ खुलकर अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी बातें शेयर की हैं।

प्रोमो की शुरुआत से ही कियारा का स्टनिंग लुक और उनका ग्रेसफुल अंदाज लोगों का ध्यान खींच रहा है। प्रेग्नेंसी के फेज में उनका यह ग्लैमरस अवतार फैंस को काफी पसंद आ रहा है। शो में दोनों ने अपनी शादी की कुछ अनसुनी यादें भी ताजा कीं और एक-दूसरे के छोटे-छोटे सीक्रेट्स सामने रखे।

प्रोमो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ और कियारा का यह एपिसोड चर्चा में आ गया है। फैंस अब दोनों की मस्ती, उनकी बॉन्डिंग और करण जौहर के सवालों से जुड़े पूरे एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *