अरहान खान ने तोड़ दिया मलाइका अरोड़ा का दिल, बोले – ‘शादी नहीं करूंगा’

KNEWS DESK – बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन मलाइका अरोड़ा अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस अपने बेटे अरहान खान के साथ बेहद खास बॉन्ड शेयर करती हैं और अक्सर उनके साथ बिताए पलों को फैंस के साथ साझा भी करती हैं। हाल ही में मलाइका ने अपने बेटे को लेकर एक ऐसा खुलासा किया, जिसने सभी को हैरान कर दिया।

दरअसल, मलाइका अरोड़ा ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि उनके बेटे अरहान खान शादी नहीं करना चाहते। इतना ही नहीं, उन्होंने साफ तौर पर कह दिया है कि वह बच्चे भी नहीं चाहते।

टाइम्स एंटरटेनमेंट से बातचीत में मलाइका ने बताया कि अरहान ने एक दिन उनसे कहा, “मां, मैं शादी नहीं करना चाहता हूं। इसलिए आप भूल जाइए कि आपके पोते-पोतियां होंगे।”

यह सुनकर मलाइका भी चौंक गईं और उन्होंने बेटे से पूछा कि आखिर ऐसा क्यों? इस पर अरहान ने जो जवाब दिया, उसने सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया।

अरहान ने कहा, “मैं बच्चों को ऐसी दुनिया में क्यों लाऊं जहां AQI 500 और 1000 तक पहुंच जाता है? मैं ऐसा क्यों करूं? यह दुनिया इसके लायक नहीं है।”

बेटे की यह बात सुनकर मलाइका ने पहले तो हैरानी जताई और मजाक में कहा, “क्या तुम पागल हो? तुम्हें जिंदगी के सारे एक्सपीरियंस लेने चाहिए।” हालांकि बाद में उन्होंने बेटे के फैसले का सम्मान करते हुए कहा कि जो भी करो, बस खुश रहो।

मलाइका ने यह भी बताया कि अरहान उन्हें अक्सर जीवन को हल्के में लेने और ज्यादा रिलैक्स रहने की सलाह देते हैं। उन्होंने हंसते हुए कहा, “वो हमेशा मुझे कहते हैं, मॉम, आपको चिल करना चाहिए। कभी-कभी मुझे उससे कहना पड़ता है कि प्लीज, अपना ज्ञान थोड़ा कम करो। मुझे हर समय इतनी सलाह की जरूरत नहीं है।”

गौरतलब है कि मलाइका अरोड़ा की शादी अभिनेता अरबाज खान से साल 1998 में हुई थी। दोनों की शादी लगभग 19 साल तक चली, लेकिन 2017 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया। साल 2002 में उनके बेटे अरहान खान का जन्म हुआ था।

तलाक के बाद भी मलाइका और अरबाज ने मिलकर अपने बेटे की परवरिश की। अब दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं। जहां अरबाज खान ने शूरा खान से दूसरी शादी कर ली है, वहीं मलाइका भी अपनी जिंदगी को अपने तरीके से जी रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *