प्रेग्नेंट दीपिका का हाथ थामे दिखे शाहरुख खान, ‘King’ के सेट से लीक हुई रोमांटिक तस्वीर

KNEWS DESK – बॉलीवुड के सुपरस्टार Shah Rukh Khan एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी के लिए तैयार हैं। साल 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्मों के बाद अब फैंस उनकी अगली फिल्म ‘King’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और खास बात यह है कि इसी फिल्म से Suhana Khan अपना थिएट्रिकल डेब्यू करने जा रही हैं।

Deepika gives a peck on SRK's cheek, Ranveer Singh's reaction will make you  say "aww" – ThePrint – ANIFeed

फिल्म को Siddharth Anand डायरेक्ट कर रहे हैं, जो इससे पहले कई बड़े एक्शन प्रोजेक्ट्स के लिए चर्चा में रह चुके हैं। ‘किंग’ से शाहरुख खान का सॉल्ट एंड पेपर लुक पहले ही सामने आ चुका है, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया। अब फिल्म को लेकर एक और बड़ी अपडेट सामने आई है, शाहरुख की लकी चार्म मानी जाने वाली Deepika Padukone भी इस फिल्म में कैमियो करती नजर आएंगी।

हाल ही में दीपिका पादुकोण ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी, जिसके बाद फैंस यह जानने के लिए उत्सुक थे कि वह शूटिंग कब शुरू करेंगी। अब खबर है कि दीपिका ने ‘किंग’ की शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म के अगले शेड्यूल के लिए वह शाहरुख खान के साथ Cape Town, South Africa पहुंची हैं, जहां से सेट की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

लीक हुई तस्वीरों में शाहरुख और दीपिका साथ नजर आ रहे हैं। दोनों एक-दूसरे का हाथ पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि किसी रोमांटिक गाने की शूटिंग चल रही है। दीपिका फ्लोवी ऑरेंज ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं और उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आ रहा है। वहीं शाहरुख खान व्हाइट स्ट्राइप शर्ट और ब्लू ट्राउजर में अपने क्लासिक स्टाइल में दिखे।

फिल्म सेट के आसपास भारी भीड़ भी नजर आई, जिससे साफ है कि फैंस इस जोड़ी को फिर साथ देखने के लिए कितने एक्साइटेड हैं। सोशल मीडिया पर लोग लगातार कमेंट कर रहे हैं, किसी ने लिखा, “यह जोड़ी हमेशा ब्लॉकबस्टर देती है,” तो किसी ने कहा, “शाहरुख-दीपिका साथ हों, तो फिल्म हिट होना तय है।”

दीपिका पादुकोण 2024 में पहली बार मां बनी थीं, जब उन्होंने बेटी दुआ को जन्म दिया। इसके बाद भी उन्होंने अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट्स को पूरा करने में कोई कमी नहीं छोड़ी। ‘किंग’ के अलावा वह Allu Arjun की फिल्म ‘RAAKA’ में भी फीमेल लीड के तौर पर नजर आएंगी। इस फिल्म को Atlee बना रहे हैं, जबकि प्रोडक्शन की जिम्मेदारी Sun Pictures के पास है।

कुछ समय पहले ऐसी खबरें आई थीं कि दीपिका की प्रेग्नेंसी की वजह से ‘RAAKA’ में उनका रोल छोटा कर दिया गया है, लेकिन मेकर्स ने इन अफवाहों को खारिज करते हुए साफ किया कि स्क्रिप्ट में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *