KNEWS DESK – Arvind Kejriwal और Manish Sisodia मंगलवार को Raj Ghat पहुंचे, जहां उन्होंने राष्ट्रपिता Mahatma Gandhi की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान आम आदमी पार्टी के कई विधायक, वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी उनके साथ मौजूद रहे। राजघाट पहुंचकर दोनों नेताओं ने सत्याग्रह के मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया।
बापू के दिखाए रास्ते पर चलने का संकल्प
Aam Aadmi Party के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वह मनीष सिसोदिया और अन्य साथियों के साथ बापू को नमन करने राजघाट पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने देश को सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह का मार्ग दिखाया था, और आज भी वही रास्ता संघर्ष की सबसे बड़ी ताकत है।
केजरीवाल ने कहा, “मेरी बापू से यही प्रार्थना है कि उनके दिखाए सत्याग्रह के मार्ग पर चलने के हमारे संकल्प को वे सदैव शक्ति दें। मेरा अटूट विश्वास है कि बापू के आशीर्वाद से सत्याग्रह के इस कठिन पथ पर हम पूरी निष्ठा के साथ अडिग रहेंगे।”
अदालत और न्याय प्रणाली पर जताया भरोसा
मीडिया से बातचीत के दौरान अरविंद केजरीवाल ने अपने खिलाफ चल रहे मामलों पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मामला अदालत में है और वे न्यायपालिका का पूरा सम्मान करते हैं।
उन्होंने कहा, “हम अदालत का बहुत सम्मान करते हैं। इसी न्याय प्रणाली और न्यायपालिका ने हमें बेल दिलवाई और आरोपों से राहत दी। आज हम अगर आजाद हैं, तो यह हमारी न्याय व्यवस्था की वजह से है।”
हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि कुछ ऐसी परिस्थितियां बनी हैं, जिनके कारण उन्हें सत्याग्रह का रास्ता अपनाना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि इन सभी बातों का जिक्र उन्होंने संबंधित जज को लिखी चिट्ठी में किया है।
मनीष सिसोदिया ने भी दोहराया संकल्प
दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आप के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने भी राजघाट पर अपनी बात रखते हुए कहा कि महात्मा गांधी ने हमेशा सत्य के लिए संघर्ष करना सिखाया है।
उन्होंने कहा कि बापू ने हमें यह प्रेरणा दी कि कठिन परिस्थितियों में भी सत्य के मार्ग से पीछे नहीं हटना चाहिए। आज उसी विचारधारा को आगे बढ़ाने का संकल्प और मजबूत हुआ है।