RR vs SRH: अभिषेक शर्मा का हाथ पकड़कर लड़की ने खींचा, VIDEO वायरल

KNEWS DESK- IPL 2026 के 36वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। 229 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए सनराइजर्स की ओर से अभिषेक शर्मा ने बेहतरीन पारी खेली और 29 गेंदों पर 57 रन बनाकर टीम को तेज शुरुआत दिलाई।

मैच के बाद जयपुर से लौटकर टीम जब अपने होटल पहुंची, तो एक विवादित घटना सामने आई। होटल में प्रवेश के दौरान एक महिला ने अचानक अभिषेक शर्मा का हाथ पकड़कर उन्हें अपनी ओर खींचने की कोशिश की। इस अप्रत्याशित हरकत से अभिषेक कुछ पल के लिए हैरान रह गए, लेकिन उन्होंने तुरंत खुद को संभाल लिया।

घटना के दौरान मौजूद होटल स्टाफ ने तुरंत हस्तक्षेप करते हुए स्थिति को नियंत्रित किया और महिला से अभिषेक का हाथ छुड़ाया। बताया जा रहा है कि यह पूरी घटना उस समय हुई जब खिलाड़ी होटल में प्रवेश कर रहे थे और फैंस उनके साथ फोटो या सेल्फी लेने की कोशिश कर रहे थे।

सूत्रों के अनुसार, जिस समय यह घटना हुई, उस महिला का बॉयफ्रेंड भी मौके पर मौजूद था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद सुरक्षा व्यवस्था और खिलाड़ियों की प्राइवेसी को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

वहीं मैच की बात करें तो सनराइजर्स हैदराबाद की जीत में अभिषेक शर्मा और Ishan Kishan के बीच हुई 132 रनों की साझेदारी अहम रही। इस मजबूत पार्टनरशिप ने लक्ष्य का पीछा आसान बना दिया और टीम ने मुकाबला अपने नाम कर लिया।

सनराइजर्स हैदराबाद की यह जीत उनके लिए महत्वपूर्ण साबित हुई, जबकि राजस्थान रॉयल्स को एक और करीबी हार का सामना करना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *