KNEWS DESK – बॉलीवुड के एक्शन स्टार Sunny Deol इस साल एक के बाद एक बड़ी फिल्मों के साथ दर्शकों के सामने आने वाले हैं। साल 2026 की शुरुआत में ‘Border 2’ के बाद अब उनकी अगली फिल्म ‘Gabru’ को लेकर जबरदस्त चर्चा है। हालांकि, फिल्म की रिलीज डेट को लेकर बार-बार बदलाव देखने को मिल रहा है, जिससे फैंस की एक्साइटमेंट के साथ थोड़ा कन्फ्यूजन भी बढ़ गया है।
पहले ‘Gabru’ को 8 मई को सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी थी, लेकिन अब यह प्लान बदलता नजर आ रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बॉक्स ऑफिस पर दूसरी बड़ी फिल्मों के क्लैश के कारण मेकर्स ने रिलीज को टालने का फैसला किया है। खासतौर पर Dhurandhar 2 के शेड्यूल ने कई फिल्मों की डेट्स को प्रभावित किया है, जिसमें ‘Gabru’ भी शामिल हो गई।
फिल्म को लेकर एक और दिलचस्प बात यह है कि इसमें Salman Khan के कैमियो की चर्चा जोरों पर है। खबरों के अनुसार, सलमान खान ने फिल्म के लिए कुछ खास सीन और एक गाना भी शूट किया है, जो फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज हो सकता है।
वहीं, सनी देओल इन दिनों अपनी दूसरी फिल्म ‘Antony’ की शूटिंग में बिजी हैं, जो गोवा में चल रही है। शूटिंग खत्म होने के बाद वे मुंबई लौटेंगे, जहां ‘Gabru’ की नई रिलीज डेट पर फाइनल फैसला लिया जाएगा।
मेकर्स फिलहाल फिल्म के फाइनल कट पर काम कर रहे हैं और उन्हें भरोसा है कि ‘Gabru’ ज्यादा देर तक रुकी नहीं रहेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब फिल्म को जून के आखिर या जुलाई के पहले हफ्ते में रिलीज करने की योजना बनाई जा रही है।