56वें बर्थडे पर Manoj Bajpayee का धमाका, ‘गवर्नर’ का फर्स्ट लुक जारी

KNEWS DESK – बॉलीवुड के दमदार अभिनेता Manoj Bajpayee ने अपने 56वें जन्मदिन पर फैंस को खास तोहफा दिया है। उनकी अपकमिंग फिल्म ‘Governor’ से जुड़ा फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है, जिसने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। पोस्टर में भले ही उनका चेहरा पूरी तरह सामने नहीं आया हो, लेकिन जो झलक दिखी है, उसने फिल्म को लेकर उत्सुकता कई गुना बढ़ा दी है।

फिल्म से जारी पहले पोस्टर में एक खाली कुर्सी नजर आती है, जिस पर लिखा है, “ये सिर्फ कुर्सी नहीं, जिम्मेदारी है।” इसके साथ ही एक और लाइन ध्यान खींचती है, “भारत दिवालिया होने की कगार पर है।” यह इशारा करता है कि फिल्म की कहानी राजनीतिक और आर्थिक संकट के इर्द-गिर्द घूम सकती है।

दूसरे पोस्टर में मनोज बाजपेयी का बैक लुक दिखाया गया है, जहां वह ऑफिस के कॉरिडोर में चलते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर पर लिखा है, “अगर मैं फेल हो गया तो भारत फेल हो जाएगा।” इन लाइनों से साफ है कि फिल्म में उनका किरदार बेहद जिम्मेदार और दबाव से भरा होगा।

‘Governor’ का निर्देशन Chinmay Mandlekar कर रहे हैं, जबकि प्रोड्यूसर हैं Vipul Amrutlal Shah। इससे पहले भी चिन्मय और मनोज साथ काम कर चुके हैं, और अब एक बार फिर दोनों की जोड़ी से कुछ अलग देखने की उम्मीद की जा रही है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म रियल लाइफ से प्रेरित कहानी पर आधारित होगी। हालांकि यह किस गवर्नर की कहानी है, इस पर अभी सस्पेंस बरकरार है। फिल्म 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

पोस्टर सामने आते ही फैंस के रिएक्शन भी तेजी से आने लगे हैं। कोई इसे “इंटेंस” बता रहा है, तो कोई मनोज बाजपेयी की स्क्रिप्ट चॉइस की तारीफ कर रहा है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो ‘Governor’ के अलावा मनोज बाजपेयी जल्द ही ‘घूसखोर पंडित’ और ‘पुलिस स्टेशन में भूत’ जैसी फिल्मों में भी नजर आने वाले हैं। कुल मिलाकर, ‘Governor’ एक बार फिर साबित कर सकती है कि क्यों मनोज बाजपेयी को बॉलीवुड के सबसे दमदार एक्टर्स में गिना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *