राम-रावण युद्ध नहीं, बल्कि इस लड़ाई से शुरू होगी नमित मल्होत्रा की ‘रामायणम्’! सामने आई फिल्म के सबसे बड़े वॉर सीक्वेंस की डिटेल

डिजिटल डेस्क- नमित मल्होत्रा की ‘रामायणम्’ ने अपनी एक छोटी सी झलक से ही लोगों के बीच भारी उत्साह पैदा कर दिया है, लेकिन इसकी भव्यता के पीछे एक ऐसी डिटेल छिपी है जिस पर शायद बहुतों का ध्यान नहीं गया होगा। ट्रेलर में जो एक बहुत बड़ा ओपनिंग बैटल सीक्वेंस दिखाया गया है, वो सिर्फ देखने में ही शानदार नहीं है, बल्कि यह इस महाकाव्य के एक बहुत ही गहरे और कम चर्चित अध्याय पर आधारित है। नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी और नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज, ग्लोबल VFX दिग्गज DNEG और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के साथ मिलकर तैयार की गई यह फिल्म एक ऐसे स्केल का वादा करती है जो पहले कभी नहीं देखा गया। और यह ओपनिंग सीक्वेंस फिल्म के सबसे खास पलों में से एक हो सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह सीक्वेंस असल में किस बारे में है?

रामायणम् में रावण के ताकत का किया गया वर्णन

​भगवान राम की मुख्य कहानी शुरू होने से काफी पहले, रामायणम् रावण के ताकतवर होने के बारे में बताती है। जब रावण ने लंका पर कब्जा किया, तो उसने अपने सौतेले भाई कुबेर को वहां से हटा दिया था, जो उस सोने की नगरी के असली राजा थे। लेकिन उसका लालच यहीं खत्म नहीं हुआ। अहंकार और पूरी दुनिया पर राज करने की चाह में, रावण ने पवित्र कैलाश पर्वत के पास अलकापुरी तक कुबेर का पीछा किया। यह सिर्फ एक भागदौड़ नहीं थी, बल्कि एक संदेश था। रावण अपनी ताकत के सामने आने वाली हर चुनौती को खत्म करना चाहता था और हर तरफ अपनी बादशाहत कायम करना चाहता था। यह कम जानी-पहचानी घटना वो सब कुछ देती है जो एक बड़ी फिल्म की ओपनिंग के लिए जरूरी है, बड़ा स्केल, इमोशन, माइथोलॉजी और टकराव। कैलाश पर्वत के दिव्य बैकड्रॉप में सेट एक लड़ाई, जिसमें दैवीय शक्तियां आपस में भिड़ रही हों और रावण अपना दबदबा बना रहा हो, दुनिया भर के दर्शकों को तुरंत इस फिल्म की दुनिया से जोड़ सकती है।

रावण के किरदार को दी गई गहराई

​इससे भी जरूरी बात यह है कि यह रावण के किरदार को और गहराई देता है। वह अब केवल राम की कहानी का विलेन नहीं रह जाता, बल्कि एक ऐसा जटिल किरदार बन जाता है जो अपनी महत्वाकांक्षा और जीत की जिद से बना है। इस पल को दिखाकर, फिल्म के पास शुरुआत से ही एक गहरी कहानी पेश करने का मौका है ​चूंकि रामायणम् एक ग्लोबल सिनेमाई फिल्म बनने की तैयारी में है, इसलिए ये दमदार और अनसुनी कहानियां ही इसे सबसे अलग बनाती हैं, यह साबित करते हुए कि सदियों से मशहूर इस कथा में अब भी ऐसे कई पल हैं जिन्हें फिर से दुनिया के सामने लाना बाकी है। नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी और नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज द्वारा 8 बार के ऑस्कर विजेता DNEG और यश के मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के साथ प्रोड्यूस की गई यह दो हिस्सों वाली फिल्म दुनिया भर में IMAX में रिलीज होगी पार्ट 1 दिवाली 2026 में और पार्ट 2 दिवाली 2027 में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *