Salman Khan की नई फिल्म का आज शुभारंभ, ईद 2027 पर रिलीज का टारगेट

KNEWS DESK – बॉलीवुड के दबंग स्टार Salman Khan एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाका करने की तैयारी में हैं। उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘मातृभूमि’ की रिलीज से पहले ही उनके अगले प्रोजेक्ट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ गया है। सलमान अब साउथ सिनेमा के चर्चित निर्देशक Vamshi Paidipally के साथ नई फिल्म करने जा रहे हैं, जिसे लेकर काफी समय से चर्चा चल रही थी।

अब इस प्रोजेक्ट को आधिकारिक तौर पर लॉन्च करने की तैयारी पूरी हो चुकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की पूजा सेरेमनी आज यानी 18 अप्रैल को मुंबई में आयोजित की जाएगी, जहां से इस बड़े प्रोजेक्ट की शुरुआत होगी। इस खास मौके पर फिल्म से जुड़े कई बड़े नाम भी मौजूद रहेंगे।

इस फिल्म की सबसे खास बात यह है कि इसमें साउथ की लेडी सुपरस्टार Nayanthara भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। सलमान खान और नयनतारा की जोड़ी पहली बार स्क्रीन पर दिखाई देगी, जिसे लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है। बॉलीवुड और टॉलीवुड के इस संगम ने पहले ही इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है।

फिल्म को मशहूर प्रोड्यूसर Dil Raju प्रोड्यूस कर रहे हैं, जिनका हिट फिल्मों का रिकॉर्ड इस प्रोजेक्ट से उम्मीदों को और बढ़ा देता है। मेकर्स इसे बड़े स्तर पर तैयार कर रहे हैं और इसे पैन-इंडिया रिलीज देने की योजना है।

बताया जा रहा है कि यह फिल्म एक हाई-ऑक्टेन एक्शन ड्रामा होगी। दिलचस्प बात यह है कि इसकी शूटिंग की शुरुआत एक ग्रैंड सॉन्ग से होगी, जिसके लिए मुंबई में भव्य सेट तैयार किया गया है। फिल्म का पहला शेड्यूल अप्रैल से मई के बीच पूरा किया जाएगा, जिसके बाद आगे की शूटिंग जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *