बिग बॉस 20 में काजी तौकीर और अरिश्फा खान के बीच जबरदस्त विवाद हो गया। दोनों की तीखी बहस का प्रोमो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Knews Desk – रियलिटी शो बिग बॉस 20 में काजी तौकीर अपने मजाकिया अंदाज से दर्शकों का ध्यान खींच रहे हैं। शो में उनकी अरिश्फा खान के साथ अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिल रही थी। दोनों बाप-बेटी जैसा रिश्ता निभा रहे थे, लेकिन अब उनके बीच ऐसी लड़ाई हुई कि काजी ने गुस्से में अरिश्फा को ‘घटिया लड़की’ तक कह दिया।
बिग बॉस 20 के नए प्रोमो में अरिश्फा और काजी बाथरूम एरिया में बहस करते नजर आ रहे हैं। अरिश्फा, काजी से पूछती हैं कि उन्होंने क्या कहा था। इस पर काजी जवाब देते हैं, ‘बाप निकल गया ना ऑलरेडी।’ उनकी इस बात पर अरिश्फा नाराजगी जताते हुए कहती हैं कि काजी कभी-कभी बहुत खराब और घटिया बातें करते हैं। वह उनकी बीमारी का जिक्र करने पर भी सवाल उठाती हैं।
इसके बाद काजी भड़क जाते हैं और अरिश्फा को ‘पागल लड़की’ कहते हैं। अरिश्फा जब उदिति के पास जाकर काजी की बात बताती हैं, तो वह फिर गुस्से में आ जाते हैं। काजी प्रेसिंग मशीन दिखाते हुए कहते हैं कि उसमें से भाप निकली थी और उनके बीच पिता-बेटी वाली बात कल ही खत्म हो गई थी। वह अरिश्फा को इस तरह की बातें न करने के लिए भी कहते हैं।
काजी ने अरिश्फा को कहा ‘घटिया लड़की’
प्रोमो में आगे दोनों एक-दूसरे पर चिल्लाते नजर आते हैं। अरिश्फा काजी की बातों को घटिया बताती हैं, तो काजी कहते हैं, ‘तुम नासमझ लड़की हो। शर्म आनी चाहिए तुम्हें। चुप रहो, निकलो यहां से। ये ड्रामेबाजी मत कर यहां पर।’ इसके बाद वह अरिश्फा को ‘घटिया लड़की’ भी कहते हैं।
दोनों के बीच बढ़ते विवाद को उदिति देखती रह जाती हैं और आखिर में अरिश्फा को शांत कराने की कोशिश करती हैं। अब इस लड़ाई के बाद काजी और अरिश्फा के रिश्ते में क्या बदलाव आएगा, यह देखना दिलचस्प होगा।