KNEWS DESK – भारतीय क्रिकेटर Yuzvendra Chahal और एक्ट्रेस Taniya Chatterjee के बीच विवाद अब सोशल मीडिया से निकलकर कानूनी मोड़ ले चुका है। एक साधारण-सी बातचीत से शुरू हुआ यह मामला अब डिफेमेशन केस तक पहुंच गया है, जिससे यह विवाद और भी सुर्खियों में आ गया है।
दरअसल, इस पूरे विवाद की शुरुआत तब हुई जब तानिया चटर्जी ने पैपराजी से बातचीत के दौरान दावा किया कि चहल ने उन्हें इंस्टाग्राम पर मैसेज कर ‘क्यूट’ कहा था। उन्होंने उस वक्त इसे एक सामान्य बातचीत बताया था, लेकिन यह बात तेजी से वायरल हो गई और सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई।
अब इस मामले में नया मोड़ तब आया जब तानिया ने दावा किया कि Yuzvendra Chahal ने उनके खिलाफ मानहानि यानी डिफेमेशन केस दर्ज कराया है। हालांकि, उन्होंने केस की रकम या अन्य कानूनी डिटेल्स साझा नहीं की हैं।
तानिया ने हाल ही में पैपराजी से बातचीत में कहा कि वायरल वीडियो एक सामान्य बातचीत थी, लेकिन इसे जरूरत से ज्यादा बढ़ा दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस पूरे मामले में उन्हें ही ज्यादा ट्रोल किया जा रहा है और उनकी छवि पर असर पड़ रहा है, जबकि चहल को लेकर ज्यादा प्रतिक्रिया नहीं देखने को मिल रही।
उन्होंने कहा, “क्यूट वाला मैसेज उन्होंने किया, लेकिन ट्रोल मैं हो रही हूं। लोग मुझे गंदा बोल रहे हैं और अब मेरे खिलाफ डिफेमेशन केस भी कर दिया गया है।” तानिया का कहना है कि इस विवाद ने उन्हें मानसिक रूप से भी प्रभावित किया है।
इससे पहले भी तानिया यह दावा कर चुकी हैं कि वीडियो वायरल होने के बाद चहल की टीम की ओर से उन्हें वीडियो हटाने के लिए मैसेज भेजा गया था। उनका कहना है कि यह पूरा मामला 2023 में भेजे गए एक मैसेज से शुरू हुआ, जो अब जाकर बड़ा विवाद बन गया है।