‘आज अगर चाणक्य होते तो भी चौंक जाते’… महिला आरक्षण बिल पर प्रियंका गांधी ने Amit Shah पर कसा तंज

KNEWS DESK – लोकसभा में महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर चर्चा के दौरान गुरुवार को एक दिलचस्प और हल्का-फुल्का पल देखने को मिला, जब कांग्रेस सांसद Priyanka Gandhi Vadra ने केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah पर मजाकिया अंदाज में तंज कसा। खास बात यह रही कि उनके इस बयान पर सत्ता और विपक्ष—दोनों तरफ से ठहाके गूंज उठे और खुद अमित शाह भी मुस्कुराते नजर आए।

सदन में गूंजे ठहाके

प्रियंका गांधी ने अपने भाषण के दौरान महिला आरक्षण बिल को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इसमें “राजनीति की बू” आ रही है और इसे चुनावी फायदा उठाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इसी दौरान उन्होंने अमित शाह की ओर देखते हुए कहा, “हंस रहे हैं… गृह मंत्री जी हंस रहे हैं. पूरी तैयारी बना रखी है आपने. आज चाणक्य जिंदा होते तो आपकी कुटिलता की दाद देते।” उनके इस तंज पर पूरे सदन में हंसी का माहौल बन गया।

“पॉलिटिकल ट्रंप कार्ड” का आरोप

प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया कि महिला आरक्षण बिल को एनडीए सरकार एक “पॉलिटिकल ट्रंप कार्ड” की तरह इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महिलाओं के आरक्षण के समर्थन में है, लेकिन मौजूदा विधेयक के पीछे राजनीतिक मंशा नजर आती है।

लोकतंत्र पर भी उठाए सवाल

कांग्रेस सांसद ने यह भी सवाल उठाया कि मौजूदा 543 सीटों में ही 33 प्रतिशत आरक्षण क्यों नहीं लागू किया जा सकता। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर यह विधेयक मौजूदा स्वरूप में पारित होता है, तो इससे लोकतांत्रिक संतुलन पर असर पड़ सकता है।

ऐतिहासिक संदर्भ से साधा निशाना

प्रियंका गांधी ने अपने भाषण में इतिहास का जिक्र करते हुए Motilal Nehru और Jawaharlal Nehru का नाम लिया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के अधिकारों की नींव आजादी से पहले ही रख दी गई थी और कांग्रेस ने हमेशा इस दिशा में काम किया है।
साथ ही उन्होंने Rajiv Gandhi को पंचायत और नगरपालिकाओं में 33% महिला आरक्षण लाने का श्रेय दिया।

प्रियंका गांधी ने सरकार पर चुनाव आयोग, न्यायपालिका और मीडिया जैसी संस्थाओं पर दबाव बनाने का भी आरोप लगाया, जिससे राजनीतिक माहौल और गरमा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *