KNEWS DESK – बॉलीवुड के ‘भाईजान’ Salman Khan अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मातृभूमि’ को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। पहले ‘बैटल ऑफ गलवान’ नाम से चर्चा में रही इस फिल्म का अब नया नाम सामने आ चुका है और डायरेक्शन की कमान Apoorva Lakhia ने संभाली है। हालांकि फिल्म की रिलीज डेट का अब तक आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन माना जा रहा है कि मेकर्स अगस्त 2026 पर नजर बनाए हुए हैं।
नया गाना रिलीज, बढ़ा एक्साइटमेंट
फिल्म का नया गाना “मेरा जी नहीं भरा” हाल ही में रिलीज हुआ है, जिसे Shreya Ghoshal और Vishal Mishra ने अपनी आवाज दी है, जबकि म्यूजिक Sameer Tandon ने कंपोज किया है। गाने को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और इसके साथ ही फिल्म को लेकर उत्सुकता भी बढ़ गई है।
दो नए चेहरों की एंट्री
इस गाने के जरिए फिल्म में दो नए चेहरे भी सामने आए हैं—Zeyn Shaw और Abhishrri Sen। Abhishrri Sen इस फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। फिटनेस और डांस के लिए जानी जाने वाली Abhishrri सोशल मीडिया पर पहले से ही काफी एक्टिव हैं। खास बात यह है कि वह पहले भी एक स्टेज पर सलमान खान के साथ रोमांटिक डांस करती नजर आ चुकी हैं, जिसका वीडियो काफी वायरल हुआ था।
वहीं Zeyn Shaw पहले से ही इंडस्ट्री में एक्टिव हैं और Class जैसी सीरीज का हिस्सा रह चुके हैं। इसके अलावा वह फिल्म Farrey में भी नजर आए थे, जिसे सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनाया गया था। अब ‘मातृभूमि’ में वह एक फौजी के किरदार में दिखाई देंगे।
आगे क्या है प्लान?
‘मातृभूमि’ के बाद सलमान खान का एक और बड़ा प्रोजेक्ट भी लाइन में है, जिसे Vamshi Paidipally डायरेक्ट करेंगे और Dil Raju प्रोड्यूस करेंगे। इस फिल्म को लेकर भी फैंस में जबरदस्त उत्साह बना हुआ है।