KNEWS DESK – साउथ सुपरस्टार Prabhas इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘Spirit’ को लेकर बिजी हैं, लेकिन इसके बीच उन्होंने हाल ही में एक खास वक्त निकालकर थिएटर में ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘Dhurandhar: The Revenge’ का आनंद लिया। उनके साथ फिल्म के डायरेक्टर Sandeep Reddy Vanga भी मौजूद रहे।
करीब 20 दिनों पहले रिलीज हुई इस फिल्म को देखने के लिए दोनों हैदराबाद के मशहूर Allu Cinemas पहुंचे। थिएटर के अंदर से उनकी कई तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। कुछ तस्वीरों में दोनों खड़े होकर फिल्म देखते नजर आए, जबकि कुछ में वे थिएटर की पिछली सीट पर बैठकर फिल्म का लुत्फ उठाते दिखे। उनके रिएक्शन से साफ है कि फिल्म उन्हें काफी पसंद आई।
‘धुरंधर: द रिवेंज’ का निर्देशन Aditya Dhar ने किया है। फिल्म में Ranveer Singh के साथ Sanjay Dutt, R. Madhavan, Arjun Rampal और Sara Arjun जैसे कलाकार नजर आए हैं। यह स्पाई-थ्रिलर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के 21 दिनों के भीतर ही वर्ल्डवाइड 1650 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है, जबकि भारत में इसका कलेक्शन 1000 करोड़ के पार पहुंच चुका है। लगातार मिल रही इस सफलता ने फिल्म को साल की सबसे बड़ी हिट्स में शामिल कर दिया है।
वहीं, प्रभास की फिल्म ‘स्पिरिट’ भी काफी समय से चर्चा में बनी हुई है। पहले इस फिल्म में Deepika Padukone को कास्ट किया गया था, लेकिन शेड्यूल और फीस को लेकर हुए विवाद के बाद उन्होंने प्रोजेक्ट छोड़ दिया। अब उनकी जगह Triptii Dimri फिल्म में नजर आएंगी और उनका पोस्टर भी रिलीज हो चुका है।
‘स्पिरिट’ एक कॉप-एक्शन ड्रामा होगी, जिसमें प्रभास एक दमदार पुलिस ऑफिसर के रोल में दिखाई देंगे। फिल्म 5 मार्च 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसके अलावा Vivek Oberoi फिल्म में विलेन की भूमिका निभाते नजर आएंगे।