आर माधवन ने ‘धुरंधर 2’ सीन विवाद पर तोड़ी चुप्पी, बताया पूरा सच

KNEWS DESK – रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है और दर्शक इसे खूब पसंद कर रहे हैं। लेकिन फिल्म के एक सीन को लेकर हाल ही में विवाद सामने आया, जिसमें कहा गया कि आर माधवन ने गुरू गोविंद सिंह जी के दशम ग्रंथ के पवित्र श्लोक बोलते हुए सिगरेट पी, जिससे सिख समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं। इस मामले पर अब आर माधवन ने खुद रिएक्शन दिया है।

माधवन ने शेयर किया वीडियो

आर माधवन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने पूरी बात स्पष्ट की। उन्होंने कहा, “नमस्कार, मैं आर माधवन हूं। ‘धुरंधर 2’ के पूरे परिवार का धन्यवाद कि आप हमारी फिल्म को इतना प्यार दे रहे हैं। हमें समझ नहीं आ रहा कि हम अपनी बात कैसे सही तरीके से रखें।”

क्या कहा माधवन ने?

माधवन ने बताया कि कुछ लोगों को यह लगता है कि फिल्म के एक सीन में उन्होंने गुरू गोविंद सिंह जी के श्लोक बोलते समय सिगरेट पी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह गलतफहमी है। उन्होंने कहा कि निर्देशक आदित्य धर ने सीन की शूटिंग से पहले उन्हें निर्देश दिया था कि श्लोक बोलते समय सिगरेट पूरी तरह बुझा दी जाए, ताकि ना तो उनके मुंह से धुआं निकले और ना ही स्क्रीन पर कहीं धुआं दिखाई दे।

https://www.instagram.com/reels/DWQ9_EliL4p/

माधवन ने कहा, “मैंने पूरी तरह से ध्यान रखा कि ना तो हाथ में सिगरेट दिखाई दे और ना ही फ्रेम में कोई धुआं हो। यह बहुत पवित्र और सम्मानजनक मामला है, और हम किसी का दिल जानबूझकर नहीं दुखाना चाहते।”

वीडियो में माधवन की अपील

आर माधवन ने वीडियो में लोगों से अपील की कि सीन को ध्यान से देखें और खुद समझें कि सिगरेट का कोई निशान नहीं है। उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से निर्देशक की देखरेख में किया गया और फिल्म का मकसद किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था।

इस विवाद के बाद आर माधवन ने साफ कर दिया है कि यह पूरी तरह से अवांछित गलतफहमी थी और उन्होंने पूरी सावधानी के साथ पवित्र श्लोक का सम्मान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *