‘मंडे ने बदल दी किस्मत…’ उजैर बलोच बने दानिश पंडोर पर रुमर्ड गर्लफ्रेंड अहाना कुमार का उमड़ा प्यार, लिखी दिल छू लेने वाली बात

KNEWS DESK – रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्म धुरंधर 2: द रिवेंज को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में हैं। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही है और लगातार नए रिकॉर्ड अपने नाम करती जा रही है। दमदार डायरेक्शन, शानदार स्टोरीलाइन और जबरदस्त परफॉर्मेंस ने इस फिल्म को दर्शकों के बीच सुपरहिट बना दिया है।

फिल्म में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त और अर्जुन रामपाल की एक्टिंग को भी खूब सराहा जा रहा है। हालांकि, इन बड़े सितारों के बीच एक और नाम तेजी से उभरकर सामने आया है—उजैर बलोच का किरदार निभाने वाले एक्टर दानिश पंडोर। उनकी दमदार एक्टिंग ने दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी है और लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे।

दानिश पंडोर की परफॉर्मेंस ने जीता दिल

‘धुरंधर 2’ में दानिश पंडोर ने गैंगस्टर उजैर बलोच का किरदार निभाया है, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया है। उनका इंटेंस अंदाज और स्क्रीन प्रेजेंस फिल्म की बड़ी ताकत बनकर सामने आया है। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर भी उनके काम की जमकर चर्चा हो रही है।

https://www.instagram.com/p/DWN0mMYkv0A/

रुमर्ड गर्लफ्रेंड का इमोशनल पोस्ट

इस बीच एक्टर की रुमर्ड गर्लफ्रेंड अहाना कुमार ने भी सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने फिल्म की स्क्रीनिंग की कुछ तस्वीरें साझा करते हुए दानिश के लिए अपने दिल की बात लिखी।

अहाना ने अपने पोस्ट में लिखा कि इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्होंने लंबे समय तक इंतजार किया है। ‘धुरंधर’ से लेकर ‘धुरंधर 2’ तक की उनकी यात्रा को उन्होंने “जादू से कम नहीं” बताया। उन्होंने यह भी कहा कि आज जो प्यार दानिश को मिल रहा है, वह उसके पूरी तरह हकदार हैं।

‘आप पर बहुत गर्व है’

अहाना ने आगे लिखा कि हर एक्टर इस तरह के मौके का सपना देखता है और दानिश के लिए यह खास पल है। उन्होंने यह भी कहा कि जहां आमतौर पर फिल्म इंडस्ट्री में ‘फ्राइडे’ मायने रखता है, वहीं दानिश के लिए एक ‘मंडे’ ने उनकी किस्मत बदल दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *