KNEWS DESK – बॉलीवुड की दमदार अदाकारा तब्बू एक बार फिर सुर्खियों में हैं। पिछली बार वह साल 2025 में रिलीज हुई दे दे प्यार दे 2 में नजर आई थीं, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा सकी। अब एक्ट्रेस अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में हैं, खासकर साउथ इंडस्ट्री में उनकी वापसी को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं।
6 साल बाद साउथ इंडस्ट्री में वापसी
करीब 6 साल के लंबे अंतराल के बाद तब्बू साउथ फिल्मों में कमबैक करने जा रही हैं। इससे पहले वह 2020 में रिलीज हुई अला वैकुंठपुरमलो में नजर आई थीं, जिसे दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला था। अब इतने लंबे गैप के बाद उनकी वापसी को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट साफ देखी जा सकती है।
विजय सेतुपति के साथ पहली बार आएंगी नजर
इस बार तब्बू साउथ के दमदार अभिनेता विजय सेतुपति के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी। खास बात ये है कि दोनों पहली बार किसी फिल्म में साथ नजर आएंगे। विजय सेतुपति अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं और उन्होंने बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के साथ भी बड़े पर्दे पर टक्कर ली है।
https://www.instagram.com/p/DTj1TUAkU4b/
तब्बू जल्द ही फिल्ममेकर पुरी जगन्नाथ की एक्शन थ्रिलर स्लम डॉग 33 टेम्पल रोड में नजर आएंगी। इस फिल्म में विजय सेतुपति के साथ संयुक्ता भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म फिलहाल पोस्ट-प्रोडक्शन स्टेज में है और इसके इसी साल के अंत तक रिलीज होने की उम्मीद जताई जा रही है।
पैन-इंडिया रिलीज की तैयारी
‘स्लम डॉग 33 टेम्पल रोड’ को पुरी जगन्नाथ और चार्मी कौर मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म में विजय सेतुपति एक दमदार और बेबाक किरदार में नजर आएंगे। यह पैन-इंडिया फिल्म तमिल, तेलुगु, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम—पांच भाषाओं में रिलीज होगी।
इसके अलावा फिल्म में दुनिया विजय, ब्रह्माजी और वीटीवी गणेश भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। वहीं फिल्म का म्यूजिक हर्षवर्धन रामेश्वर ने तैयार किया है। साउथ कमबैक के साथ-साथ तब्बू बॉलीवुड में भी अपनी मौजूदगी मजबूत बनाए हुए हैं। वह जल्द ही अजय देवगन की सुपरहिट फ्रेंचाइजी दृश्यम 3 में भी नजर आएंगी।