KNEWS DESK – बॉलीवुड स्टार Ranveer Singh की फिल्म Dhurandhar 2: The Revenge बॉक्स ऑफिस पर हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है। रिलीज के महज चार दिनों में फिल्म ने कमाई के मामले में बड़ा धमाका कर दिया है और अब इसके ऑफिशियल आंकड़े भी सामने आ चुके हैं।
मेकर्स ने जारी किए आंकड़े
फिल्म के प्रोडक्शन हाउस Jio Studios ने आधिकारिक तौर पर कलेक्शन शेयर करते हुए बताया कि Dhurandhar 2: The Revenge ने दुनियाभर में 761 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। पोस्ट में फिल्म को “दुनिया का बब्बर शेर” बताया गया, जो इसकी जबरदस्त परफॉर्मेंस को दर्शाता है।
भारत और विदेश में धमाकेदार कमाई
अगर कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने भारत में करीब 550 करोड़ रुपये की कमाई की है, जबकि ओवरसीज मार्केट से 211 करोड़ रुपये का कलेक्शन आया है। इस तरह फिल्म ने ग्लोबल लेवल पर अपनी मजबूत पकड़ बना ली है।
https://www.instagram.com/p/DWN5nVnDOHI/?
चार दिन का डे-वाइज कलेक्शन
फिल्म की ओपनिंग से ही इसकी कमाई रफ्तार पकड़ती नजर आई—
- पहले दिन (पेड प्रीव्यू समेत): 145 करोड़ रुपये
- दूसरे दिन: 83 करोड़ रुपये
- तीसरे दिन: 117 करोड़ रुपये
- चौथे दिन: 121 करोड़ रुपये
इन आंकड़ों के साथ फिल्म का नेट कलेक्शन भी तेजी से बढ़ते हुए 466 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
1000 करोड़ क्लब की ओर तेज रफ्तार
19 मार्च को रिलीज हुई Dhurandhar 2: The Revenge जिस रफ्तार से कमाई कर रही है, उसे देखते हुए ट्रेड एक्सपर्ट्स मान रहे हैं कि यह फिल्म जल्द ही 1000 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है।
स्टारकास्ट और क्रेज बरकरार
फिल्म में Ranveer Singh के साथ Arjun Rampal और Sanjay Dutt जैसे बड़े कलाकार नजर आ रहे हैं। दमदार कहानी, एक्शन और स्टार पावर की वजह से फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।