आदित्य धर की ‘धुरंधर 2’ में दिखी बड़ी चूक? वायरल फाइट सीन में कैमरा क्रू नजर आने का दावा

KNEWS DESK – Ranveer Singh स्टारर फिल्म Dhurandhar 2: The Revenge इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। दमदार एक्शन, शानदार सिनेमैटोग्राफी और बड़े स्केल पर फिल्माए गए सीन्स की हर तरफ तारीफ हो रही है। खासतौर पर डायरेक्टर Aditya Dhar की बारीक डिटेलिंग को लेकर दर्शक काफी प्रभावित हैं।

लेकिन इस बीच सोशल मीडिया पर फिल्म का एक सीन तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर अब बहस छिड़ गई है।

वायरल हुआ ‘जीजा-साले’ का फाइट सीन

फिल्म का यह सीन हमजा और पिंडा के बीच जबरदस्त टकराव को दिखाता है। कहानी के मुताबिक, दोनों किरदार लंबे समय बाद पाकिस्तान में मिलते हैं, जहां पिंडा एक साधारण इंसान से स्मगलर बन चुका होता है।
एक पार्टी के दौरान बाथरूम में दोनों आमने-सामने आते हैं और फिर शुरू होता है हाई-वोल्टेज एक्शन। इसी दौरान यह सीन दर्शकों के बीच काफी चर्चा में आ गया है।

क्या वाकई हुई बड़ी गलती?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस क्लिप में कुछ यूजर्स का दावा है कि फाइट के दौरान कुछ सेकंड के लिए फ्रेम में एक कैमरामैन नजर आता है। लोग इस सीन को जूम करके स्क्रीनशॉट शेयर कर रहे हैं और इसे डायरेक्शन की बड़ी चूक बता रहे हैं। हालांकि, कई दर्शकों का मानना है कि इतनी बारीकी से फिल्म बनाने वाले Aditya Dhar से ऐसी गलती होना मुश्किल है।

AI या टेक्निकल ग्लिच?

वहीं, कुछ यूजर्स इसे AI जेनरेटेड वीडियो बता रहे हैं। उनका कहना है कि वायरल क्लिप के साथ छेड़छाड़ की गई हो सकती है। कुछ लोगों ने इसे टेक्निकल ग्लिच भी बताया है, जिससे यह भ्रम पैदा हुआ।

फिलहाल इस मामले पर Aditya Dhar या फिल्म की टीम की तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
ऐसे में फैंस को अब सच सामने आने का इंतजार है कि यह वाकई में गलती है या फिर सोशल मीडिया का बनाया हुआ भ्रम।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *