क्या जल्द आ सकता है Grok Computer? Elon Musk के संकेत ने मचाई हलचल

KNEWS DESK- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया तेजी से बदल रही है। अब फोकस सिर्फ सवाल-जवाब देने वाले चैटबॉट्स से हटकर ऐसे स्मार्ट सिस्टम्स पर आ गया है, जो खुद से काम कर सकें। इसी बीच Elon Musk के एक संकेत ने टेक इंडस्ट्री में नई हलचल पैदा कर दी है।

xAI द्वारा तैयार किए जा रहे “Grok Computer” को लेकर चर्चा तेज हो गई है। एक छोटे से ट्वीट में “Coming Out Soon” लिखकर Elon Musk ने इस प्रोजेक्ट को लगभग कंफर्म कर दिया, जिसके बाद टेक कम्युनिटी में उत्सुकता बढ़ गई है।

एक ट्वीट से शुरू हुई बड़ी बहस

यह चर्चा तब शुरू हुई जब X पर एक यूजर ने Grok के सोर्स कोड में “enable_grok_computer” नाम का फीचर देखा।
इस खोज के बाद मस्क के रीट्वीट ने यह साफ संकेत दिया कि कंपनी किसी बड़े AI सिस्टम पर काम कर रही है, जो पारंपरिक AI से अलग हो सकता है।

Grok Computer क्या है? जानें Macrohard प्रोजेक्ट से जुड़ाव?

Grok Computer को एक एडवांस AI एजेंट सिस्टम के रूप में देखा जा रहा है। यह सिर्फ सवालों के जवाब देने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यूजर की स्क्रीन को समझ सकेगा। माउस और कीबोर्ड इनपुट को इंटरप्रेट करेगा। खुद से टास्क पूरा कर सकेगा इसे एक “डिजिटल असिस्टेंट” से आगे बढ़कर “डिजिटल वर्कर” कहा जा सकता है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, Grok Computer को मस्क के पुराने “Macrohard” कॉन्सेप्ट से भी जोड़ा जा रहा है। यह एक हाई-लेवल ऑटोमेशन सिस्टम माना जाता है, जिसमें Tesla और xAI का सहयोग हो सकता है। इस सिस्टम में Grok को एक इंफेरेंस इंजन के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा, जो रियल-टाइम में निर्णय ले सकेगा।

संभावित फीचर्स: क्या खास हो सकता है?

लीक्स और शुरुआती संकेतों के मुताबिक, Grok Computer में ये खूबियां हो सकती हैं। बड़ा कॉन्टेक्स्ट विंडो (ज्यादा डेटा समझने की क्षमता), एडवांस कोडिंग सपोर्ट, डेस्कटॉप लेवल इंटीग्रेशन, रियल-टाइम टास्क ऑटोमेशन ये फीचर्स इसे एक फुल-फ्लेज्ड AI एजेंट बना सकते हैं, जो जटिल कामों को खुद संभाल सके।

लॉन्च टाइमलाइन: कब तक आएगा?

फिलहाल Grok Computer टेस्टिंग फेज में बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार 2026 की दूसरी तिमाही के अंत तक लॉन्च संभव। इससे पहले लिमिटेड यूजर्स के लिए बीटा वर्जन जारी हो सकता है।

AI इंडस्ट्री पर असर

अगर यह प्रोजेक्ट सफल होता है, तो यह AI इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव ला सकता है। Grok Computer जैसे सिस्टम भविष्य में ऑफिस वर्क ऑटोमेट कर सकते हैं। डेवलपमेंट प्रोसेस को तेज कर सकते हैं। इंसानी मेहनत को काफी हद तक कम कर सकते हैं।

Grok Computer सिर्फ एक नया प्रोडक्ट नहीं, बल्कि AI की अगली पीढ़ी का संकेत हो सकता है। जहां आज AI जवाब देता है, वहीं कल AI खुद काम करेगा — और यही बदलाव टेक्नोलॉजी के भविष्य को नई दिशा दे सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *