‘ईद 2027 पर सलमान का मेगा प्लान!’ साउथ डायरेक्टर संग बड़ी फिल्म लॉक, जानिए 5 धांसू अपडेट

KNEWS DESK – बॉलीवुड के ‘भाईजान’ सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर जबरदस्त चर्चा में हैं। जहां एक तरफ उनकी फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का नाम बदलकर मातृभूमि कर दिया गया है, वहीं दूसरी तरफ उनके अगले बड़े प्रोजेक्ट को लेकर भी बड़ा अपडेट सामने आया है।

‘मातृभूमि’ के बाद क्या प्लान?

फिलहाल सलमान खान का पूरा फोकस ‘मातृभूमि’ पर है, जिसकी रिलीज डेट और कंटेंट में कई बदलाव किए जा रहे हैं। फिल्म में नए एलिमेंट्स जोड़ने की बात भी सामने आ रही है, जिसमें एक इंटरनेशनल टच देने के लिए खास गाने तक शामिल किए जा सकते हैं। हालांकि, असली चर्चा उनकी अगली फिल्म को लेकर है, जो ‘मातृभूमि’ के बाद आने वाली है।

साउथ के बड़े नामों के साथ हाथ मिलाया

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान ने अपनी अगली फिल्म के लिए साउथ के दिग्गज प्रोड्यूसर दिल राजू और नेशनल अवॉर्ड विनिंग डायरेक्टर वामशी पेडिपल्ली के साथ हाथ मिला लिया है।

यह फिल्म एक बड़े बजट की एक्शन-एंटरटेनर होगी, जिसे खासतौर पर सलमान खान की ‘मास अपील’ को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया जा रहा है।

ईद 2027 पर नजर

बताया जा रहा है कि इस फिल्म को ईद 2027 पर रिलीज करने की प्लानिंग है। सलमान खान का ईद रिलीज से खास कनेक्शन रहा है और मेकर्स इसी फॉर्मूले को फिर से भुनाना चाहते हैं।

फिल्म को एक ‘इवेंट फिल्म’ के तौर पर तैयार किया जाएगा, जिसमें एक्शन के साथ-साथ मजबूत इमोशनल कहानी भी देखने को मिलेगी।

नयनतारा बनेंगी लीड?

इस प्रोजेक्ट की एक और बड़ी खासियत इसकी स्टारकास्ट हो सकती है। खबरों के मुताबिक, नयनतारा फिल्म में फीमेल लीड के तौर पर नजर आ सकती हैं। नयनतारा इससे पहले जवान के जरिए हिंदी सिनेमा में अपनी दमदार एंट्री कर चुकी हैं।

कब शुरू होगी शूटिंग?

फिल्म का प्री-प्रोडक्शन शुरू हो चुका है और शूटिंग अप्रैल से शुरू होने की उम्मीद है। इसे भारत के अलग-अलग लोकेशन्स पर शूट किया जाएगा, जिसमें बड़े स्तर पर VFX का इस्तेमाल भी किया जाएगा।

पिछले कुछ सालों में सलमान खान का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन मिला-जुला रहा है। ऐसे में यह फिल्म उनके लिए एक बड़ी वापसी साबित हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *