KNEWS DESK- फिल्म प्रेमियों के लिए ‘Dhurandhar 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार एंट्री की है। इस एक्शन थ्रिलर में Ranveer Singh, Arjun Rampal, R. Madhavan और Sanjay Dutt जैसे बड़े सितारे मुख्य भूमिका में हैं। हालांकि, दर्शकों और समीक्षकों ने इस फिल्म में एक और नामी कलाकार Rakesh Bedi के शानदार अभिनय को खास सराहा है। उनके किरदार ने फिल्म में ट्विस्ट और गहराई ला दी है और फैंस उन्हें ही असली ‘धुरंधर’ कहने लगे हैं।
राकेश बेदी ने फिल्म में पाकिस्तानी राजनेता Jameel Jamali का किरदार निभाया है। उनके किरदार की बेटी अलीना से हमजा का विवाह होता है, लेकिन इसी आड़ में वह जासूसी मिशन को अंजाम देता है। जमील का किरदार भ्रष्ट और चालाक पॉलिटिशियन का है, जिसके गहरे संबंध अपराधियों और खतरनाक षड्यंत्रों से जुड़े हैं। राकेश बेदी ने इस रोल को कभी गंभीर तो कभी मजाकिया अंदाज में निभाकर दर्शकों को चौंकाया। पहले पार्ट में उनका किरदार साइड कैरेक्टर के रूप में देखा गया था, लेकिन ‘धुरंधर 2’ में उनकी असली पहचान सामने आने पर दर्शक हैरान रह जाते हैं।
फिल्म के क्लाइमेक्स में हमजा, मेजर इकबाल से बदला लेकर भारत लौटता है, लेकिन बड़े साहब यानी Dawood Ibrahim को मारने में असफल रहता है। यहीं पर जमील जमाली खुलासा करता है कि उसने 35 साल पहले बड़े साहब को धीमा जहर दे दिया था। इस रहस्य और उनके भारत से जुड़े अतीत की गुत्थी फिल्म के दौरान खुलती है, जिससे दर्शकों के बीच उत्सुकता और रोमांच बना रहता है।
बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की शुरुआत भी शानदार रही है। सैकनिल्क के अनुसार ‘धुरंधर 2’ ने शुरुआती कलेक्शन में 17.07 करोड़ रुपये कमाए हैं। वहीं, पेड प्रीव्यू के जरिए पहले पार्ट ‘Dhurandhar: The Revenge’ ने लगभग 50 करोड़ रुपये की कमाई की थी। राकेश बेदी के किरदार की वजह से इस बार भी फिल्म के दर्शक और समीक्षक उत्साहित हैं और उनकी भूमिका को फिल्म का असली हुकुम माना जा रहा है।