एक महीने बाद अस्पताल से घर लौटेंगे सलीम खान, आज मिल सकता है डिस्चार्ज

KNEWS DESK – बॉलीवुड सुपरस्टार Salman Khan के पिता और मशहूर स्क्रीनराइटर Salim Khan मंगलवार (17 मार्च) को मुंबई के Lilavati Hospital से डिस्चार्ज होने वाले हैं। 90 वर्षीय सलीम खान पिछले करीब एक महीने से अस्पताल में भर्ती थे और अब उनकी तबीयत में काफी सुधार हो गया है।

फरवरी में कराया गया था भर्ती

जानकारी के मुताबिक सलीम खान को 17 फरवरी को उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका इलाज सीनियर कंसल्टेंट डॉ. जलील पारकर की निगरानी में चल रहा था। अस्पताल के सूत्रों के अनुसार, इलाज के बाद उनकी हालत अब स्थिर है और उन्हें घर भेजा जा रहा है।

किया गया था खास मेडिकल प्रोसीजर

अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान न्यूरोसर्जन डॉ. नितिन डांगे ने सलीम खान पर DSA (डिजिटल सबट्रैक्शन एंजियोग्राफी) नाम का प्रोसीजर किया था। यह एक डायग्नोस्टिक प्रक्रिया है, जिसका इस्तेमाल ब्रेन से जुड़ी बीमारियों जैसे एन्यूरिज्म, आर्टेरियोवेनस मालफॉर्मेशन (AVM), फिस्टुला (AVF) और स्ट्रोक जैसी स्थितियों की जांच के लिए किया जाता है।

डॉ. जलील पारकर ने पहले बताया था कि सलीम खान को हल्का ब्रेन हेमरेज हुआ था, लेकिन समय रहते इलाज होने के कारण स्थिति जल्द ही नियंत्रण में आ गई। उन्होंने कहा था कि किया गया छोटा सा प्रोसीजर सफल रहा और उनकी हालत स्थिर है।

परिवार और दोस्तों ने की मुलाकात

अस्पताल में रहने के दौरान उनके बेटे Salman Khan, Arbaaz Khan और Sohail Khan लगातार उनसे मिलने अस्पताल पहुंचते रहे। इसके अलावा बॉलीवुड के कई बड़े सितारे भी उनका हालचाल लेने पहुंचे।

Shah Rukh Khan और Aamir Khan ने भी अस्पताल जाकर सलीम खान से मुलाकात की। वहीं उनके पुराने दोस्त और मशहूर गीतकार Javed Akhtar भी उनसे मिलने पहुंचे थे।

पिछले हफ्ते Arbaaz Khan ने इफ्तार पार्टी के दौरान मीडिया से बातचीत में कहा था कि उनके पिता की तबीयत अब बेहतर है और वह जल्द ही घर लौट सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *