कुंडली के आधार पर कास्टिंग? मुस्लिम एक्ट्रेस फलक नाज ने एकता कपूर की खोल दी पोल

KNEWS DESK – टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में कास्टिंग को लेकर सवाल हमेशा उठते रहे हैं, लेकिन हाल ही में बिग बॉस ओटीटी 2 फेम और टीवी एक्ट्रेस फलक नाज ने इस पर खुलकर अपनी राय रखी। सोशल मीडिया पर सक्रिय फलक ने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने टीवी इंडस्ट्री और प्रोडक्शन हाउस के काम करने के तरीकों पर गंभीर आरोप लगाए।

फलक नाज ने क्या कहा?

वीडियो में फलक ने कहा, “पहले इंडस्ट्री में आपको आपके टैलेंट और एक्टिंग स्किल्स के बलबूते काम मिलता था। अब एक नया दौर शुरू हो गया है। अब इंस्टाग्राम फॉलोअर्स देखकर और जन्म कुंडली देखकर आपका काम दिया जाता है। एक बहुत हिट प्रोड्यूसर के यहां ऐसा होता है।” हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स ने अनुमान लगाया कि उनका इशारा एकता कपूर की ओर था।

https://www.instagram.com/reels/DV5c9TnjKyW/

कॉल और अनुभव

फलक ने आगे बताया कि उन्हें हाल ही में एक प्रोडक्शन हाउस से कॉल आया। उन्होंने कहा, “मैंने अपने डिटेल्स भेज दिए| जन्म तारीख, जगह और समय। आमतौर पर एक्टर्स को लुक टेस्ट या मॉक टेस्ट के लिए बुलाया जाता है, लेकिन उस समय मुझसे सिर्फ जन्म विवरण मांगे गए। बाद में सोचकर मुझे बहुत गुस्सा आया।”

सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं

फलक के इस वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई। एक Reddit यूजर ने लिखा, “एकता आजकल कुंडली के आधार पर एक्टर्स को कास्ट कर रही हैं।” एक अन्य यूजर ने ताना दिया, “शायद इसी वजह से तान्या मित्तल को रोल ऑफर किया गया। उनकी कुंडली मजबूत होगी, क्योंकि मुझे उनकी एक्टिंग बिल्कुल पसंद नहीं आती।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *