‘अगर ‘भूत बंगला’ नहीं चली तो फिल्मों को कह दूंगा अलविदा…’, प्रियदर्शन का बड़ा बयान, फैंस हुए हैरान

KNEWS DESK – अभिनेता Akshay Kumar की अपकमिंग फिल्म ‘भूत बंगला’ का टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। टीजर को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है और यह गूगल पर भी ट्रेंड कर रहा है। फिल्म को लेकर फैंस में अभी से उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी बीच फिल्म के निर्देशक Priyadarshan ने भी फिल्म को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है और बताया है कि उन्हें इस फिल्म का आइडिया कैसे आया।

हॉरर-कॉमेडी से अलग बनाने की कोशिश

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में प्रियदर्शन ने कहा कि फिल्म Bhool Bhulaiyaa की सफलता के बाद बॉलीवुड में हॉरर-कॉमेडी फिल्मों का चलन काफी बढ़ गया है। कई फिल्में इसी जॉनर में बन रही हैं, ऐसे में उन्हें लगा कि कुछ नया करने की जरूरत है।

प्रियदर्शन के मुताबिक, जब वह इस विषय पर सोच रहे थे तो उनके पास हॉरर-कॉमेडी के लिए कोई नया आइडिया नहीं बचा था। तभी उनके मन में फैंटेसी-कॉमेडी फिल्म बनाने का विचार आया और इसी से ‘भूत बंगला’ की कहानी का जन्म हुआ।

फैंटेसी और कॉमेडी का अनोखा मेल

निर्देशक ने बताया कि इस फिल्म में फैंटेसी और कॉमेडी का खास मिश्रण देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि समाज में कई लोग भूत-प्रेत और काले जादू जैसी चीजों पर विश्वास करते हैं। उसी सोच को आधार बनाकर इस फिल्म की कहानी तैयार की गई है।

प्रियदर्शन ने यह भी कहा कि अगर दर्शकों को ‘भूत बंगला’ पसंद आती है तो वह आगे भी इसी तरह की फिल्में बनाना चाहेंगे। लेकिन अगर यह फिल्म दर्शकों को पसंद नहीं आई तो वह फिल्मों से दूरी बनाने पर भी विचार कर सकते हैं। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दमदार स्टारकास्ट से सजी फिल्म

फिल्म ‘भूत बंगला’ में अक्षय कुमार के साथ कई दिग्गज कलाकार नजर आने वाले हैं। इसमें Tabu, Paresh Rawal, Rajpal Yadav, Jisshu Sengupta, Wamiqa Gabbi और दिवंगत अभिनेता Asrani अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। टीजर में इन सभी कलाकारों की झलक देखने को मिली है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी यह फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। टीजर को मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद माना जा रहा है कि फिल्म रिलीज से पहले ही दर्शकों के बीच अच्छी-खासी चर्चा बटोर चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *