Bigg Boss 20: बेटी तारा का नाम लेकर माही विज को उकसाया, जय भानुशाली का फूटा गुस्सा

बिग बॉस 20 में माही विज अपने बेबाक अंदाज और गेम को लेकर लगातार चर्चा में हैं। शो में कई कंटेस्टेंट्स के साथ उनकी अनबन भी देखने को मिल रही है। अब एक टास्क के दौरान माही की बेटी तारा का नाम लेकर उन्हें उकसाने की कोशिश की गई, जिसके बाद उनके एक्स पति जय भानुशाली ने सोशल मीडिया पर नाराजगी जाहिर की है।

Knews Desk – टीवी एक्ट्रेस माही विज इन दिनों रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। शो में उनका बेबाक अंदाज और खेलने का तरीका दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। हालांकि, घर में मौजूद कई कंटेस्टेंट्स के साथ उनकी अनबन भी देखने को मिल रही है। हाल ही में माही ने एक बातचीत के दौरान लव गिल को ‘होम ब्रेकर’ कह दिया था। अब शो का लेटेस्ट प्रोमो सामने आया है, जिसमें बिग बॉस ने घरवालों को एक टास्क दिया है। इस टास्क में घरवालों को अपने इमोशन्स को कंट्रोल करना था।

इसी टास्क के दौरान यंग, कनिका मान, लव गिल और उदिति सिंह ने माही को उकसाने के लिए बार-बार उनकी बेटी तारा का नाम लिया। हालांकि, माही ने अपना आपा नहीं खोया। लेकिन इस बात से एक्ट्रेस के एक्स पति जय भानुशाली काफी भड़क गए।

https://www.instagram.com/p/DfmthKzorq_/?

जय भानुशाली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर माही और अपने तीनों बच्चों की एक तस्वीर पोस्ट की। इसके साथ उन्होंने लंबा नोट लिखकर बताया कि शो में हुई कुछ बातों से उन्हें बतौर पिता कितनी तकलीफ पहुंची है। जय ने साफ कहा कि अब वह अपने बच्चों को बिग बॉस नहीं देखने देंगे। उन्होंने बताया कि उन्होंने पहले ही फैसला कर लिया था कि वह किसी भी कंटेस्टेंट के गेम या उनकी निजी राय पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे। वह सिर्फ जरूरत पड़ने पर माही का साथ देंगे। लेकिन बच्चों को इस विवाद में शामिल किए जाने के बाद उनसे चुप नहीं रहा गया।

अपने पोस्ट में जय ने उन तीन बातों का जिक्र किया, जिन्होंने उन्हें सबसे ज्यादा दुख पहुंचाया। उन्होंने बताया कि टास्क के दौरान यंग डीएसए ने कहा कि बड़े होकर माही के बच्चे अपनी मां के कामों पर शर्मिंदा होंगे। वहीं, कनिका मान ने कहा कि वह माही के बच्चों से कभी मिलना नहीं चाहेंगी। इसके अलावा लव गिल की मां ने भी बातचीत के दौरान माही की बेटी तारा का नाम लिया। जय के मुताबिक, किसी के गेम को लेकर असहमति जताना अलग बात है, लेकिन उसमें बच्चों को शामिल करना बिल्कुल गलत है।

जय ने आगे कहा कि तारा अभी महज 7 साल की है और वह इस शो का हिस्सा नहीं है। ऐसे में उसे किसी कंटेस्टेंट को नीचा दिखाने के लिए बातचीत में लाना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि माही के खेल, फैसलों और व्यवहार पर सवाल उठाए जा सकते हैं, लेकिन उनके बच्चों, मां होने की भूमिका और निजी जिंदगी को निशाना बनाना सही नहीं है।

जय ने अपने पोस्ट के आखिर में बच्चों को लेकर अपनी चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि वह नहीं चाहते कि उनके बच्चे बड़े होकर इस तरह की बातों से मानसिक तकलीफ महसूस करें। उनके लिए यह शो भले ही दर्शकों के मनोरंजन का जरिया हो, लेकिन उनके परिवार के लिए मामला निजी है। जय ने साफ किया कि उनके बच्चों की मानसिक शांति और मासूमियत उनके लिए हर चीज से बढ़कर है। इसी के साथ उन्होंने ‘बिग बॉस 20’ को अलविदा कहते हुए लिखा कि अब उनके बच्चों की भलाई ही उनकी पहली प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *