मोदी से मुलाकात के बाद चर्चा में वसुंधरा राजे, राजस्थान की राजनीति में हलचल

K News Desktop- राजस्थान की राजनीति में उस समय हलचल तेज हो गई जब राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की कुछ तस्वीरें साझा कीं। यह तस्वीरें 9 मार्च की बताई जा रही हैं, जिनके सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

पोस्ट की गई तस्वीरों में वसुंधरा राजे सिंधिया अपने पूरे परिवार के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करती नजर आ रही हैं। इस दौरान उनके बेटे और झालावाड़-बारां से सांसद दुष्यंत सिंह, पुत्रवधू निहारिका राजे, पोता विनायक प्रताप सिंह और पोती भी मौजूद थे। तस्वीरों में परिवार के सभी सदस्य प्रधानमंत्री मोदी के साथ बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं।

तस्वीरों में एक बात ने खास ध्यान खींचा कि वसुंधरा राजे की बहू निहारिका राजे व्हीलचेयर पर बैठी दिखाई दीं। बताया जा रहा है कि निहारिका लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना कर रही हैं। मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनकी सेहत के बारे में जानकारी ली और उनका हालचाल पूछा।

सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वसुंधरा राजे और उनके परिवार के साथ करीब 45 मिनट तक बातचीत की। इस दौरान वसुंधरा राजे ने अपने पोते विनायक प्रताप सिंह का परिचय भी प्रधानमंत्री से कराया।

बताया जा रहा है कि 9 मार्च को वसुंधरा राजे सिंधिया का जन्मदिन था। इसी खास मौके पर वह अपने परिवार के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने पहुंचीं और यह मुलाकात काफी आत्मीय माहौल में हुई।

पोस्ट की गई तस्वीरों में वसुंधरा राजे सिंधिया अपने पूरे परिवार के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करती नजर आ रही हैं। इस दौरान उनके बेटे और झालावाड़-बारां से सांसद दुष्यंत सिंह, पुत्रवधू निहारिका राजे, पोता विनायक प्रताप सिंह और पोती भी मौजूद थे। तस्वीरों में परिवार के सभी सदस्य प्रधानमंत्री मोदी के साथ बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं।

हालांकि यह मुलाकात पारिवारिक बताई जा रही है, लेकिन तस्वीरें सामने आने के बाद राजस्थान की राजनीति में अलग-अलग तरह की अटकलें भी लगाई जाने लगी हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं और आने वाले समय में इसकी सियासी चर्चा और तेज हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *