मिडिल ईस्ट तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, ईरान युद्ध जल्द खत्म होगा

KNEWS DESK- मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि ईरान के साथ चल रहा संघर्ष जल्द समाप्त हो सकता है। हालांकि उन्होंने इसके लिए कोई स्पष्ट समयसीमा नहीं दी। फ्लोरिडा में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका इस युद्ध को खत्म करने के बहुत करीब पहुंच चुका है।

ट्रंप ने कहा कि वह किसी भी “आतंकवादी शासन” को दुनिया को बंधक बनाने या वैश्विक तेल आपूर्ति को बाधित करने की अनुमति नहीं देंगे। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ईरान ने ऐसा कोई कदम उठाया तो उसे ऐसी कड़ी सजा दी जाएगी, जिससे वह कभी उबर नहीं पाएगा।

ट्रंप ने कहा कि वह किसी भी “आतंकवादी शासन” को दुनिया को बंधक बनाने या वैश्विक तेल आपूर्ति को बाधित करने की अनुमति नहीं देंगे। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ईरान ने ऐसा कोई कदम उठाया तो उसे ऐसी कड़ी सजा दी जाएगी, जिससे वह कभी उबर नहीं पाएगा।

अमेरिकी राष्ट्रपति की इस टिप्पणी के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में तेज गिरावट देखी गई। जब उनसे पूछा गया कि “जल्द” का मतलब क्या एक हफ्ते के भीतर है, तो ट्रंप ने जवाब दिया कि ऐसा नहीं है, लेकिन उन्हें विश्वास है कि यह बहुत जल्द हो सकता है। उन्होंने यह भी दावा किया कि इस्लामिक गणराज्य की सैन्य ताकत लगभग पूरी तरह से नष्ट हो चुकी है।

ट्रंप के मुताबिक ईरान की योजना मिडिल ईस्ट में अपना प्रभुत्व स्थापित करने और इजराइल को खत्म करने की थी, जिसे अमेरिका ने सही समय पर रोक दिया। उन्होंने कहा कि इस अभियान में शामिल होने पर अमेरिका को गर्व है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी बताया कि अमेरिका ने फिलहाल ईरान के कुछ बिजली उत्पादन स्थलों को निशाना बनाने से परहेज किया है। लेकिन अगर ईरान सहयोग नहीं करता है तो भविष्य में इन ठिकानों पर कार्रवाई की जा सकती है।

उन्होंने कहा कि अमेरिका ने जानबूझकर कुछ महत्वपूर्ण लक्ष्यों को अभी के लिए छोड़ दिया है ताकि जरूरत पड़ने पर उनका इस्तेमाल किया जा सके। ट्रंप के अनुसार यदि इन लक्ष्यों पर हमला किया जाता है तो उन्हें दोबारा तैयार करने में ईरान को कई साल लग सकते हैं। ये लक्ष्य मुख्य रूप से बिजली उत्पादन और अन्य अहम ढांचे से जुड़े हुए हैं।

ट्रंप ने तर्क दिया कि इस युद्ध का उद्देश्य वैश्विक जहाजरानी और तेल आपूर्ति के लिए ईरान से उत्पन्न खतरे को समाप्त करना है। उनका मानना है कि इसके परिणामस्वरूप तेल की कीमतों में गिरावट आएगी और अमेरिकी परिवारों को पेट्रोल और गैस की कम कीमतों का लाभ मिलेगा।

इसके साथ ही ट्रंप ने घोषणा की कि मौजूदा स्थिति के दौरान अमेरिका खाड़ी क्षेत्र में संचालित होने वाले सभी तेल टैंकरों को राजनीतिक जोखिम बीमा प्रदान करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि तेल की कीमतों को नियंत्रित रखने के लिए अमेरिका कुछ तेल संबंधी प्रतिबंधों में अस्थायी छूट दे रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *